Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

धोनी का आज 43वां जन्मदिन, भाईजान ने खास अंदाज में किया विश

dhoni-salman

dhoni-salman

पूर्व स्टार भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आज रविवार (7 जुलाई) को अपना 43वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस खास मौके पर तमाम फैंस, क्रिकेटर और सेलेब्रिटीज ‘माही’ को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाइयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं। इस बीच सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) ने भी धोनी (MS Dhoni) को स्पेशल स्टाइल में विश किया है। इसके अलावा जश्न का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें सलमान भी नजर आ रहे हैं।

सलमान (Salman Khan)  ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धोनी (MS Dhoni) के साथ फोटो शेयर करते हुए शुभकामनाएं दी और लिखा, “जन्मदिन मुबारक हो कप्तान साहब!” फोटो में सलमान, धोनी के साथ खड़े दिख रहे हैं और खिलाड़ी अपना बर्थडे केक काट रहे हैं। जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें धोनी ‘भाईजान’ को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। वीडियो में धोनी की पत्नी साक्षी भी हैं। इस दौरान साक्षी अपने पति धोनी के पैर छूकर आशीर्वाद लेती भी दिखीं। फैंस कपल पर प्यार लुटा रहे हैं। सलमान ब्लैक शर्ट और जींस पहने दिखे। बर्थडे बॉय धोनी टीशर्ट और ब्लैक जींस में नजर आए।


बर्थडे सेलिब्रेशन से कुछ देर पहले धोनी (MS Dhoni) और साक्षी को अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की संगीत सेरेमनी में स्पॉट किया गया था। ऐसे में अंदाजा लगाया जा रहा है कि यह वीडियो उसी जगह का है, जहां सभी स्टार्स संगीत सेरेमनी के लिए रुके थे। सलमान (Salman Khan)  ने भी अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर किया है। बता दें कि सेरेमनी में धोनी के अलावा क्रिकेट जगत के कई खिलाड़ी मौजूद रहे। इस दौरान के कई वीडियो सामने आ गए हैं।

CLAT के लिए रजिस्ट्रेशन 15 जुलाई से, देखें योग्यता और एग्जाम डेट

एक वीडियो में सलमान (Salman Khan) , धोनी, हार्दिक पांड्या, रणवीर सिंह ‘जुम्मे की रात’ गाने पर जमकर डांस कर रहे हैं। सलमान इन दिनों ‘सिकंदर’ फिल्म को लेकर चर्चा में हैं। जून में मूवी की शूटिंग शुरू हो चुकी है। सलमान पहली बार ‘एनिमल’ फेम एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के साथ स्क्रीन शेयर करेंगे। ‘सिकंदर’ अगले साल ईद पर रिलीज होगी।

Exit mobile version