Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जन्नत से जहन्नम में बदला कश्मीर…, पहलगाम हमले पर भड़के सलमान खान

Salman Khan

Salman Khan

जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attck) से हर कोई दुखी है और गुस्से में भी है। आम लोगों की तरह फिल्मी सितारे भी इस मामले पर रिएक्शन दे रहे हैं। सलमान खान (Salman Khan) भी उन सितारों में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने इस घटना पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। सलमान खान ने कहा है कि कश्मीर, जो पृथ्वी पर जन्नत था, वो जहन्नम में बदलता जा रहा है।

बुधवार को सलमान खान (Salman Khan) ने दोपहर में एक्स पर लिखा, “कश्मीर, जो कि पृथ्वी पर जन्नत की तरह था, वो जहन्नम में बदलता जा रहा है। बेगुनाह लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। मेरी संवेदनाएं उनके परिवारवालों के साथ हैं। एक भी बेगुनाह को मारना पूरी कायनात को मारने के बराबर है।”

मंगलवार को दोपहर करीब 3 बजे पहलगाम के बैसरन घाटी में जब हजारों पर्यटक खूबसूरत वादियों में घूम रहे थे, उसी वक्त वहां कुछ आतंकियों ने लोगों को गोली मारना शुरू कर दिया। आतंकियों ने पर्यटकों को निशाना बनाया। कुछ पीड़ितों ने दावा किया कि हमलावरों ने धर्म पूछकर लोगों को गोली मारी। इस हमले में अब तक 28 लोगों की मौत की पुष्टि हो गई है। हमले में कई लोग घायल भी हैं, जिनके इलाज चल रहा है।

अब हद हो गई …, पहलगाम हमले के बाद फूटा क्रिकेटरों का गुस्सा

हमले के बाद केंद्र सरकार एक्शन में है। कश्मीर में सुरक्षा व्यवस्था बेहद सख्त कर दी गई है। गृह मंत्री अमित शाह मंगलवार रात को ही कश्मीर पहुंच गए थे, बुधवार को उन्होंने हमले में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। पीएम मोदी ने अपना सऊदी अरब का दौरा छोटा कर दिया और वतन वापस लौट आए।

Exit mobile version