Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

57 साल के हुए सलमान खान, शाहरुख खान ने इस अंदाज में भाईजान को दी बधाई

Salman Khan

Salman Khan

सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) आज अपना 57वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर सलमान ने बीती रात ग्रैंड पार्टी होस्ट की। इस दौरान वो अपनी फैमिली और फ्रेंड्स के साथ नजर आए। हालांकि इस पार्टी की खास बात ये थी कि शाहरुख खान (Shahrukh Khan) भी सलमान की बर्थडे पार्टी में शामिल हुए।

शाहरुख और सलमान ऑल ब्लैक लुक में काफी हैंडसम दिख रहे थे। अब सलमान की पार्टी से निकलते हुए शाहरुख खान का वीडियो सामने आया है, जिसमें शाहरुख जाते-जाते बार-बार सलमान को गले लगाकर जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वीडियो को देखने के बाद फैंस शाहरुख और सलमान का ये अंदाज खूब पसंद कर रहे हैं।

ऑल ब्लैक लुक में छाए सलमान (Salman Khan)

सलमान खान ने अपने बर्थडे पार्टी में ग्रैंड एंट्री मारी। पार्टी में वो ऑल ब्लैक लुक में दबंग अंदाज में पहुंचें। सलमान ने पैपराजी को भी कई पोज दिए। सलमान का स्टाइल और किलर एटीट्यूड देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए। सलमान के बर्थडे बैश के वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं।

सलमान (Salman Khan) के बर्थडे पार्टी में शाहरुख की ग्रैंड एंट्री

सलमान खान के बर्थडे को स्पेशल बनाने के लिए शाहरुख खान भी पार्टी में शामिल हुए। शाहरुख पार्टी में थोड़ा देर से पहुंचें, लेकिन उन्होंने अपनी धमाकेदार एंट्री से हर किसी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। सलमान की पार्टी में एंट्री करते हुए शाहरुख खान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

सलमान (Salman Khan) की पार्टी में सजी सितारों की महफिल

सलमान खान हमेशा अपना जन्मदिन पनवेल के फार्म हाउस में मनाते आ रहे हैं, लेकिन इस साल उन्होंने अपना जन्मदिन अपनी बहन अर्पिता के घर पर मनाया। इस मौके पर बॉलीवुड के कई दिग्गज कलाकारों ने सलमान की पार्टी की रौनक बढ़ाई। इनमें सुनील शेट्टी, सोनाक्षी सिन्हा, तब्बू, यूलिया वंतूर, अरबाज खान, सोहेल खान, जेनेलिया डिसूजा, रितेश देशमुख, कार्तिक आर्यन जैसे कई बड़े सितारे सलमान के जन्मदिन को खास बनाने पहुंचें।

पार्टी में आजमाएं ये स्टाइल, दिखेंगी बेहद खूबसूरत

सलमान खान की बात करें तो वो फैंस के दिलों की जान हैं। सलमान को उनके यूनीक डांस मूव्स, एक्शन और अलग तरह के किरदारों के लिए जाना जाता है। सलमान खान 57 साल की उम्र में भी फिटनेस गोल्स देते हैं। उन्हें लोगों का बेशुमार प्यार मिलता है। सलमान की दुनियाभर में बड़ी फैन फॉलोइंग है। सलमान की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। सलमान के बर्थडे को उनके फैंस त्योहार की तरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। हम भी सलमान को ढेर सारी बधाइयां देते हैं।

Exit mobile version