अर्शी की ड्रेस देखकर चौंक गए थे सलमान, बोले- ये क्या पहन कर आई हो?

बिग बॉस 14 ने कई सेलेब्रिटीज को नई पहचान दी है। ऐसे कई कलाकार हैं, जो पहले काम तो करते थे लेकिन बिग बॉस में आने के बाद उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त बढ़ गई है। ऐसी ही एक सेलेब्रिटी हैं अर्शी खान, उनके बोलने के अंदाज को लेकर सलमान कई बार शो पर बात कर चुके हैं।

अर्शी खान भी कई बार ये जाहिर कर चुकी हैं कि बिग बॉस के होस्ट सलमान के साथ उनके रिश्ते काफी अच्छे हैं। वहीं बिग बॉस 14 के फिनाले के बाद अर्शी ने सलमान से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया है कि उनकी ड्रेस देखकर सलमान खान किस तरह चौंक गए थे।

फार्म हाउस पर धर्मेन्द्र की मस्ती, वीडियो शेयरा कर कहा- एंजॉय कर रहे हैं हम

दरअसल, अर्शी खान बिग बॉस 14 के फिनाले पर एक गोल्डन रंग की बैगी ड्रेस पहनकर गई थीं। ये ड्रेस ऊपर से तो फिट थी लेकिन नीचे घेर से इसे गुब्बारे का आकार दिया गया था।

उन्होंने कहा कि- ‘वो ड्रेस ही ऐसी ही थी। फिनाले के बाद जब पार्टी में पहुंचे तो सलमान साहब भी कह रहे थे, अर्शी, ये क्या पहन के आई है?  तू बिग बॉस का सोफा पहनकर आई है’।

प्रिया प्रकाश वारियर के साथ शूटिंग के दौरान हुआ हादसा, देखें वीडियो

अर्शी ने इस इंटरव्यू में बताया कि उनके डिजाइनर ने कुछ आउटफिट भेजे थे, जिनमें से गोल्डन आउटफिट उन्हें बहुत पसंद आया था और उन्होंने तय कर लिया था कि वो इसे ही फिनाले पर पहनेंगी। अर्शी ने इसी ड्रेस में सलमान खान के साथ तस्वीरें भी साझा की हैं। जिनमें दिखाई दे रहा है कि वो इस ड्रेस को शानदार तरीके से कैरी कर रही हैं।

Exit mobile version