Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

राफेल लड़ाकू विमान को फ़्रांस से भारत लाने वाले इन real heroes को सलाम, परिवार के साथ-साथ पूरे देश को गर्व

रियल हीरो

राफेल लड़ाकू विमान को फ़्रांस से भारत लाने वाले इन real heroes को सलाम

नई दिल्ली। राफेल लड़ाकू विमान आज भारत पहुंच रहे हैं। फ्रांस से मिली पांच विमानों की पहली खेप UAE के रास्ते अंबाला एयरबेस पर पहुंचेंगी। वहीं विमानों के स्वागत के लिए अंबाला में खास तैयारी हो चुकी हैं, साथ ही वायुसेना की ताकत बढ़ने से देश का जोश भी बढ़ा है। इस बीच जो भारतीय वायुसेना के पायलट इन विमानों को भारत ला रहे हैं, उनके घर और गांव में गर्व का माहौल है।

भारतीय वायुसीमा में राफेल की एंट्री, कुछ देर में अंबाला एयरबेस पर लैंडिंग

विंग कमांडर अभिषेक त्रिपाठी राफेल को अंबाला ला रहे हैं। उनका पूरा परिवार जयपुर में रहता है। अभिषेक ने भी वहीं से अपनी पढ़ाई पूरी की, लेकिन उनके पैतृक गांव हरदोई में भी खुशी का माहौल है और हर कोई उनपर गर्व कर रहा है।

अभिषेक त्रिपाठी के अलावा राफेल विमान को लेकर फ्रांस और भारत के बीच डील करवाने वक्त पर इन विमानों की डिलीवरी कराने में जम्मू-कश्मीर के रहने वाले एयर कॉमोडोर हिलाल अहमद की भी जमकर तारीफ हो रही है।

वो फ्रांस में भारतीय वायुसेना से अटैच हैं, डील करवाने में उनका काफी अहम योगदान रहा। मिली जानकारी के अनुसार बुधवार यानी आज राफेल अंबाला उतरेंगे। फ्रांस से इन विमानों ने मंगलवार को उड़ान भरी थी, जिसके बाद UAE में ये कुछ वक्त के लिए रुके थे।

Exit mobile version