Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

IPL Auction: इस खिलाड़ी ने रचा इतिहास, बना IPL नीलामी का सबसे महंगा प्लेयर

Sam Karan

Sam Karan

इंग्लैंड के हरफनमौला खिलाड़ी सैम करन (Sam Karan) आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए हैं। करन को पंजाब किंग्स ने 18.50 करोड़ रुपए में खरीदा है। करन आईसीसी टी-20 विश्व कप 2022 में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बने थे। उनका बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए रखा गया था।

इससे पहले सनराइजर्स हैदराबाद ने इंग्लैंड के ही हैरी ब्रूक को 13.25 करोड़ रुपए में खरीदा।

इससे पहले आईपीएल ऑक्शन के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी होने का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मौरिस के नाम था, जिन्हें आईपीएल 2021 के ऑक्शन में राजस्थान रॉयल्स ने16.25 करोड़ रुपये में खरीदा था।

IPL Auction: आज सजेगा खिलाड़ियों का बाजार, 405 प्लेयर्स की लगेगी बोली

इसके बाद युवराज सिंह का नाम है, जिन्हें साल 2015 में दिल्ली कैपिटल्स (दिल्ली डेयरडेविल्स) ने 16 करोड़ रूपये में खरीदा था।

Exit mobile version