Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सैम पित्रोदा ने इंडियन ओवरसीज कांग्रेस से दिया इस्तीफा

Sam Pitroda

Sam Pitroda

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बीच सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) के बयान ​पर सियासी हंगामा मचा हुआ है। कांग्रेस ने सैम पित्रोदा के बयान से किनारा कर लिया है। इस सियासी हंगामे के बीच सैम पित्रोदा ने ओवरसीज कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया है। इसकी जानकारी कांग्रेस नेता जयराम रमेश की तरफ से दी गयी है।

जयराम रमेश ने एक्स पर लिखा कि, सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) ने अपनी मर्ज़ी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने का फ़ैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है। दरअसल, सैम पित्रोदा के बयान को लेकर भाजपा के नेता लगातार कांग्रेस पर निशाना साध रहे थे। इसको लेकर कांग्रेस बैकफुट पर थी।

श्री सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) ने अपनी मर्ज़ी से इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफ़ा देने का फ़ैसला किया है। कांग्रेस अध्यक्ष ने उनका इस्तीफ़ा स्वीकार कर लिया है।

‘पूर्व में रहने वाले चीन जैसे और साउथ इंडिया में रहने वाले…’ सैम पित्रोदा का एक और विवादित बयान

हालांकि, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) ने भारत की विविधता को बताने के लिए जिन उपमाओं का इस्तेमाल किया है, वे दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य हैं। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इन उपमाओं से पूरी तरह असहमत है और इनसे किनारा करती है।

Exit mobile version