Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

कानून व्यवस्था और बेरोजगारी पर सपा ने घेरी विधानसभा, सत्र शुरू होने से पूर्व किया हंगामा

sapa protest at vidhansabha

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा का सत्र आज से शुरू हो गया है। कानून व्यवस्था के सवाल पर समाजवादी पार्टी आज विधानसभा पर प्रदर्शन कर रही है।

और योगी सरकार विरोधी नारेबाजी कर रही हैं।  प्रदेश में भ्रष्टाचार-अत्याचार चरम पर है। सपा के प्रदेश अध्यत्र नरेश उत्तम पटेल की अगुवाई में विधायक और विधान परिषद सदस्य प्रदर्शन कर रहे हैं। इन लोगों ने हाथों में तख्तियां ली हैं।

प्रदर्शन कर रहे समाजवादियों का आरोप है कि बीजेपी सरकार कोरोना की आड़ में लूटपाट कर रही है।पूरे प्रदेश में जंगलराज चरम पर है। हर तरफ भ्रष्टाचार का बोलबाला है। पढ़े लिखे नौजवानों को रोजगार नहीं मिल रहा है, वह घर पर बैठे हैं। सपा ने योगी सरकार को रोजगार विनाशक सरकार बताया है।

वहीं, सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने कहा कि यूपी में सरकार  का नहीं, गुंडों का राज है। कोरोना से यूपी बेहाल है। सपा का कहना है कि भाजपा का विकास मॉडल झूठा है। भाजपा ने जनता को सिर्फ लूटा है। उन्होंने पूछा कि प्रदेश के युवाओं को कब रोजगार मिलेगा?

यहाँ तक कि अखिलेश यादव ने एनकाउंटर पॉलिसी पर भी  सवाल उठाया है।

अखिलेश यादव ने कहा कि विधानसभा का ये सत्र कई मायनों में ऐतिहासिक होगा। सरकार को कोरोना, बेकारी-बेरोज़गारी, जातीय उत्पीड़न व बदहाल क़ानून-व्यवस्था के मोर्चे पर विपक्ष के साथ अपने लोगों के सवालों का भी जवाब देना होगा।सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने योगी सरकार की एनकाउंटर पॉलिसी पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार की ठोको-नीति सुलह के स्थान पर ‘आंतरिक कलह’ का कारण बन गयी है।

Exit mobile version