Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सपा ने घोषित किया पांच और लोकसभा प्रभारी, इन दिग्गजों को दी जिम्मेदारी

Akhilesh Yadav

Akhilesh Yadav

लखनऊ। निकाय चुनाव (Nikay Chunav) के साथ- साथ लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने पांच और लोकसभा प्रभारी घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने अब रॉबर्ट्सगंज, घोसी, बलिया के अलावा आंवला और हमीरपुर सीट पर भी प्रभारी घोषित कर दिए हैं।

पार्टी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने रविवार को एक और सूची जारी की जिसमें आंवाला से अगम मौर्या (पूर्व जिलाध्यक्ष), आबिद रजा और नीरज मौर्य को प्रभारी बनाया गया है। वहीं हमीरपुर से अजेंद्र सिंह लोधी, राज बहादुर पाल और हरि सिंह वर्मा जाटव को प्रभारी बनाया गया है।

इन दिग्गजों को भी दिया जिम्मा

इसके अलावा राबर्ट्सगंज (सोनभद्र) से राज नारायण उर्फ निराला को प्रभारी बनाया गया है। घोषी (मऊ) से रामअचल राजभर, चंद्रदेव राम,  राजीव राय और राम इकबाल सिंह (पूर्व विधायक) को प्रभारी का जिम्मा सौंपा गया है। वहीं बलिया लोकसभा सीट पर रामअचल राजभर, रामगोविंद चौधरी (पूर्व मंत्री), राजीव राय, अंबिका चौधरी (पूर्व मंत्री) रामइकबाल सिंह को प्रभारी नियुक्त किया गया है।

निकाय और लोकसभा चुनाव पर नजर

इससे पहले पार्टी (Samajwadi Party) ने 11 लोकसभा सीटों के प्रभारियों का ऐलान किया था जिसमें महाराजगंज, गाजियाबाद, कुशीनगगर जैसी सीटों के प्रभारियों का ऐलान किया था। दरअसल समाजवादी पार्टी का मुख्य फोकस बूथ लेवल तक पार्टी की रणनीति को तैयार करना और संगठन को मजबूत बनाना है। इसी के मद्देनजर सपा लगातार प्रभारियों के नामों का ऐलान कर रही है। यूपी में आगामी निकाय चुनाव के बाद 2024 में लोकसभा का चुनाव होना है। ऐसे में सपा ने सभी नगर निगमों, जिला मुख्यालय वाली नगर पालिका परिषद के साथ प्रमुख नगर पंचायत सीटों पर जीत दर्ज करने के लिए कवायद शुरू कर दी है।

LIC ADO प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक

लोकसभा चुनावों से पहले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) लगातार सक्रिय है। कुछ दिन पहले ही पार्टी ने यूपी के 25 जिलों में नए अध्यक्षों की नियुक्ति की थी। इसके साथ ही दो जिलों में महासचिव के नामों की भी घोषणा कर दी गई। वहीं अखिलेश यादव ने 32 लोकसभा क्षेत्रों में बूथ कमेटियां गठित करने के लिए प्रभारियों का भी ऐलान किया था।

Exit mobile version