• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा ने दो प्रत्याशियों का ऐलान कर विधान परिषद चुनाव को बनाया रोचक

Desk by Desk
13/01/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, राष्ट्रीय, लखनऊ
0
Samajawadi Party

समाजवादी पार्टी

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

लखनऊ। समाजवादी पार्टी ने बुधवार को यूपी विधान परिषद चुनाव के लिए दो प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार पार्टी अहमद हसन व राजेंद्र चौधरी को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है।

सपा ने दो उम्मीदवारों के नामों के ऐलान के साथ  विधान परिषद चुनाव को दिलचस्प बना दिया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने विधान परिषद चुनाव के लिये अहमद हसन और राजेन्द्र चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया है।

रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रेलवे की भर्ती प्रक्रिया शुरु

विधान परिषद की 12 सीटों के लिये 28 जनवरी को मतदान होना है जिसकी नामांकन प्रक्रिया 11 जनवरी को शुरू हो चुकी है। नामांकन की आखिरी तारीख 18 जनवरी नियत की गयी है जबकि 19 तारीख को नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी। नाम वापसी की अंतिम तिथि 21 जनवरी है जबकि मतदान 28 जनवरी को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक सम्पन्न होगा। मतों की गिनती उसी दिन होगी और सभी परिणाम घोषित कर दिये जायेंगे।

गौरतलब है कि विधान परिषद के 12 सदस्यों का कार्यकाल 30 जनवरी को समाप्त हो रहा है। इन सदस्यों में सूबे के उप मुख्यमंत्री डा दिनेश शर्मा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव और समाजवादी पार्टी (सपा) के अहमद हसन के अलावा, आशू मलिक,धर्मवीर सिंह अशोक,प्रदीप कुमार जाटव,रमेश यादव,रामजतन, लक्ष्मण प्रसाद आचार्य, वीरेन्द्र सिंह,,साहब सिंह सैनी शामिल है। इनके अलावा नसीमुद्दीन सिद्दीकी के कांग्रेस में जाने से उनकी सदस्यता दलबदल कानून के तहत पहले ही खत्म कर दी गई थी ।

सूत्रों का दावा है कि भाजपा विधान परिषद की 12 सीटों पर होने वाले चुनाव में कम से कम दस सीटें जीत सकती है और यदि बहुजन समाज पार्टी का समर्थन मिला तो एक और सीट उसके पास आ सकती है । फिलहाल इन 12 सीटों में से सपा के पास छह सीटे है जबकि भाजपा और बसपा के हिस्से में तीन तीन सीटें है। भाजपा के खाते में दस और सपा के खाते में एक सीट जाना तय है । यदि भाजपा को बसपा का साथ मिला तो 11वीं सीट भी पार्टी जीत सकती है । बसपा के विधानसभा में 19 सदस्य होने के बावजूद राज्यसभा चुनाव में उसका एक प्रत्याशी जीत गया था।

भाजपा ने अपना एक और उम्मीदवार खड़ा कर उसकी मुसीबत नहीं बढ़ाई थी लेकिन अंतिम समय में सपा ने अपना एक प्रत्याशी उतार कर बसपा प्रमुख मायावती को नाराज कर दिया था । सपा प्रत्याशी का पर्चा खारिज हो गया था और बसपा प्रत्याशी को जीत मिल गई थी । तभी मायावती ने कहा था कि विधान परिषद चुनाव में सपा को हराने के लिये भाजपा की मदद करने से भी पीछे नहीं रहेंगी । यदि सुश्री मायावती अपने कहे पर कायम रहती हैं तो भाजपा के पास 11 वीं सीट भी आ सकती है ।

Tags: Samajwadi partyअहमद हसनराजेंद्र चौधरीसमाजवादी पार्टी
Previous Post

रेलवे में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं के लिए सुनहरा मौका, रेलवे की भर्ती प्रक्रिया शुरु

Next Post

मैसेजिंग एप SINGAL और TELEGRAM बन रहा है भारतीयों की पसंद

Desk

Desk

Related Posts

AK Sharma
Main Slider

शिक्षामित्रों का मान-सम्मान और जनकल्याण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : ए.के. शर्मा

05/05/2026
Ayushman Yojana
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार बनी संबल : आयुष्मान योजना के मामले में बागपत प्रदेश में नंबर वन

05/05/2026
Support of respect and security to teachers
उत्तर प्रदेश

शिक्षकों को सम्मान-सुरक्षा का संबल, यूपी में अब सशक्त शिक्षा व्यवस्था

05/05/2026
SN Medical College
स्वास्थ्य

योगी सरकार का एसएन मेडिकल कॉलेज अन्य राज्यों के नवजात को भी दे रहा नया जीवन

05/05/2026
Sugarcane
उत्तर प्रदेश

गन्ने की फसल पर चूसक कीटों का खतरा, विभाग ने जारी किया अलर्ट

05/05/2026
Next Post
SIGNAL APP

मैसेजिंग एप SINGAL और TELEGRAM बन रहा है भारतीयों की पसंद

यह भी पढ़ें

103 years old sant beats the corona

103 साल के संत ने महज छ्ह दिन में दी कोरोना को मात, अस्पताल से मिला डिस्चार्ज

20/12/2020
AK Sharma

कांवड़ यात्रा मार्गो और शिवालयों के पास न हो गंदगी, रोशनी का भी ना हो आभाव: एके शर्मा

22/07/2024
petrol-diesel

पेट्रोल-डीजल फिर हुआ सस्ता, फटाफट चेक कर लें अपने शहर के रेट

24/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version