• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सपा ने तीसरी बार बदला यहां का प्रत्याशी, ‘नेताजी’ के परिवार के इस सदस्य को दिया टिकट

Writer D by Writer D
09/04/2024
in उत्तर प्रदेश, बदायूं, राजनीति
0
Samajwadi Party

Samajwadi Party

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

बदायूं। उत्तर प्रदेश की बदायूं लोकसभा सीट से समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party )  ने 68 दिन में तीसरी बार उम्मीदवार बदल दिया है। हालांकि टिकट मुलायम सिंह यादव के परिवार के सदस्य को दिया गया है। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बदायूं में टिकट बदलने के लिए सहमति दे दी है। अब वहां से पूर्व कैबिनेट मंत्री शिवपाल यादव के बजाय उनके पुत्र आदित्य यादव चुनाव लड़ेंगे।

आदित्य सहकारिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। यहां बता दें कि सपा की पहली सूची 30 जनवरी को जारी हुई थी, इसमें मैनपुरी से डिंपल यादव और बदायूं से धर्मेंद्र यादव का नाम शामिल था, लेकिन 22 फरवरी को जारी दूसरी सूची में धर्मेंद्र यादव का टिकट काटकर शिवपाल सिंह यादव को बदायूं से उम्मीदवार घोषित कर दिया गया।

टिकट तय होने के बाद शिवपाल सिंह यादव ने बेटे आदित्य के साथ बदायूं आकर चुनाव प्रचार भी शुरू कर दिया, लेकिन उनका यह चुनावी अभियान बेटे के पक्ष में माहौल बनाने का उपक्रम मात्र था। बताते हैं कि शिवपाल दिल्ली की राजनीति में ज्यादा इच्छुक नहीं हैं।

शिवपाल अपने बेटे को भी राजनीति में स्थापित करना चाहते हैं। इसलिए एक बार फिर बदायूं में प्रत्याशी बदल दिया गया है। सपा के मुख्य प्रवक्ता राजेंद्र चौधरी ने भी बदायूं से आदित्य यादव को प्रत्याशी बनाए जाने की पुष्टि की।

सपा उम्मीदवार काजल निषाद को आया हार्ट अटैक, रवि किशन के खिलाफ लड़ रहीं चुनाव

याद रहे कि रविवार को सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने बिसौली क्षेत्र के अहमदगंज में आयोजित चुनावी सभा में अपनी जगह आदित्य यादव के चुनाव लड़ने का एलान कर दिया। हालांकि सपा मुख्यालय से आदित्य के नाम पर मुहर लगना बाकी है, लेकिन आदित्य यादव प्रत्याशी की हैसियत से चुनाव प्रचार में जुट गए हैं।

बिल्सी क्षेत्र के सिरासौल सीताराम पट्टी में सोमवार को आयोजित चुनावी सभा में शिवपाल सिंह यादव व आदित्य यादव की मौजूदगी में पूर्व विधायक आरके शर्मा ने कहा कि अब जनता की आवाज को सड़क से संसद तक पहुंचाने का काम युवा नेता आदित्य यादव करेंगे। इससे पहले सभाओं में उम्मीदवार के रूप में शिवपाल सिंह यादव का ही नाम लिया जाता था, लेकिन शिवपाल सिंह यादव के एलान के बाद पार्टी नेता आदित्य यादव को ही उम्मीदवार मानकर वोट मांग रहे हैं। युवाओं को सपा आकर्षित कर रही है तो भाजपा इसे लेकर सियासी वार करने से नहीं चूक रही है।

Tags: Badaun newsLok Sabha Electionslok sabha elections 2024Samajwadi partyup news
Previous Post

ऑल टाइम हाई के नए रिकॉर्ड के खुला शेयर बाजार, 75 हजार के ऊपर खुला सेंसेक्स

Next Post

ट्रक से टकराकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, तीन की मौत; सीएम योगी ने जताया शोक

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

औद्योगिक अशांति फैलाने वालों से सावधान रहें श्रमिक: सीएम योगी

13/04/2026
CM Dhami
राजनीति

डॉ. अम्बेडकर के आदर्शों से बनेगा सशक्त भारत: धामी

13/04/2026
CM Dhami
राजनीति

पीएम मोदी के दौरे से पहले धामी ने परखी तैयारियां, जसवंत ग्राउंड का किया निरीक्षण

13/04/2026
CM Yogi
Main Slider

सीएम ने बच्चों को दी सीख- परिश्रम करो, इसी से मिलती है मंजिल

13/04/2026
राजनीति

बंगाल चुनाव से पहले बढ़ा सियासी पारा, महिला सुरक्षा पर अमित शाह का ममता बनर्जी पर हमला

13/04/2026
Next Post
Road Accident

ट्रक से टकराकर पलटी श्रद्धालुओं से भरी बस, तीन की मौत; सीएम योगी ने जताया शोक

यह भी पढ़ें

Fan Song UAE IPL

एंथम सॉन्ग लॉन्च होने पर शाहरुख खान ने की फैन्स से टीम को चीयर करने की अपील

16/10/2020
Nitish Kumar files nomination for Rajya Sabha

नीतीश कुमार ने राज्यसभा के लिए भरा नामांकन, नितिन नवीन ने भी दाखिल किया पर्चा

05/03/2026

अखिलेश जी आपको न कोरोना का टीका पसंद, न माथे पर टीका : केशव मौर्य

29/01/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version