• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

समाजवादी पार्टी टूट रही है, सत्ताधारी भाजपा बिखर रही है : लल्लू

Writer D by Writer D
13/06/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, राजनीति, लखनऊ
0
ajay kumar lallu

ajay kumar lallu

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने दावा किया कि समाजवादी पार्टी (सपा) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की भ्रष्टाचार और घोटालेबाज सरकारों से त्रस्त जनता के सामने कांग्रेस एक मजबूत विकल्प के तौर पर उभरी है।

श्री लल्लू ने शनिवार को पत्रकारों से कहा कि समाजवादी पार्टी टूट रही है, वही सत्ताधारी भाजपा पूरी तरह बिखर रही है, बारी-बारी से जनता को भृमित कर सत्ता में आने वाले सपा व भाजपा जैसे दलों के भ्रष्टाचार, अपराध, घोटालेबाजी के कारण ऊब चुकी है। संकट काल में कांग्रेस उत्तर प्रदेश में जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक संघर्ष कर रही है वही सेवा सत्याग्रह के माध्यम से कोरोना जैसी महामारी की विभीषिका में उसके कार्यकर्ता जरूरतमंदों की मदद करने में लगे है।

समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल यादव को पार्टी में शामिल कराने के अवसर पर उन्होने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रियंका गांधी वाड्रा के नेतृत्व में प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी और प्रदेश को बर्बादी, बदहाली, बेरोजगारी, बढ़ते अपराध व भ्रष्टाचार से बचाकर उसके गौरव को पुनः स्थापित करेगी।

जनता के दुःख दर्द से जुड़ने के बजाय भाजपा सत्ता बचाने में व्यस्त है : अखिलेश

प्रदेश अध्यक्ष ने सपा व भाजपा पर बरसते हुए कहा कि पिछले तीन दशकों से इन्होंने बारी-बारी से जनादेश का अपमान किया है और प्रदेश को बदहाल बनाने, बेरोजगारों से धोखा करने, नौकरियों में घोटाले करने व भर्तियों को लटकाए रखने व अपराधियों को खुलकर संरक्षण देकर प्रदेश की भरपूर उपेक्षा की है, कांग्रेस अपनी मजबूत विचारधारा व जनसरोकारों के बूते श्रीमती वाड्रा के नेतृत्व में जनादेश प्राप्त करने में सफल रहेगी व प्रदेश के गौरव को पुनः स्थापित कर बदहाल व्यवस्था को पटरी पर लाकर महंगाई, बेरोजगारी, अपराध, भ्रष्टाचार और किसानों को उत्पीड़न से मुक्त वातावरण में विकास के मार्ग पर ले जाएंगे।

उन्होंने कहा कि भाजपा के जनविरोधी शासन काल में हत्या, सामूहिक बलात्कार, महिला उत्पीड़न, लूट, बेरोजगरी, महंगाई के विरुद्ध श्रीमती वाड्रा के नेतृत्व में चट्टान की तरह अडिग होकर कांग्रेस संघर्ष कर रही है। इसलिये लोग कांग्रेस की तरफ आशा भरी नजरो से देख रहे है और जनता सत्ता में रहकर प्रदेश को बदहाल बर्बाद करने वाले दलों को सबक सिखाने का मन बना चुकी है।

Tags: ajay kumar lalluup news
Previous Post

अखिलेश यादव को न कुछ दिखाई देता है, न कुछ सुनाई देता : सुरेश खन्ना

Next Post

इनामी गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

Writer D

Writer D

Related Posts

Suresh Khanna
उत्तर प्रदेश

बोटलनेक टू ब्रेक थ्रू : यूपी ने तकनीकी महाशक्ति बनने की दिशा में बढ़ाया निर्णायक कदम

11/02/2026
Suresh Khanna
Main Slider

बजट 2026-27: योगी सरकार की प्राथमिकता में किसान, कृषि योजनाओं के लिए 10,888 करोड़ रुपये

11/02/2026
Savin Bansal
राजनीति

मृत्यु प्रमाण पत्र प्रकरण में लापरवाही; डीएम ने डीपीआरओ का रोका वेतन तो जारी हुए प्रमाण पत्र

11/02/2026
CM Yogi
Main Slider

यह किसान, युवा और महिला का है बजट: सीएम योगी

11/02/2026
Keshav Maurya
उत्तर प्रदेश

पं. दीनदयाल ने प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा दी: केशव मौर्य

11/02/2026
Next Post
arrested

इनामी गैंगस्टर पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद

यह भी पढ़ें

CM Bhajan Lal

देश और समाज के उत्थान में हर व्यक्ति की भूमिका अहम: सीएम भजनलाल

18/01/2025
ब्लैकहेड्स

Beauty Tips:  ब्लैकहेड्स और वाइटहेड्स निकालने का सबसे आसान और झटपट तरीका

16/06/2021
MLA Vijay Mishra

बाहुबली विजय मिश्रा की करोड़ो की चहारदीवारी को किया जमींदोज

18/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version