Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सपा संसदीय बोर्ड की बैठक आज, पार्टी कार्यालय के बाहर लगे बधाई पोस्टर

Samajwadi Party

Samajwadi Party

लखनऊ। लोकसभा चुनाव मे यूपी में इंडिया गठबंधन के साथ मिलकर 43 सीटें जीतने के बाद सपा (Samajwadi Party) नेता और कार्यकर्ताओं का जोश हाई है। पार्टी ने आज संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई है जिसमें निर्णय हो जाएगा कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) करहल विधानसभा सीट से इस्तीफा देंगे या फिर कन्नौज सीट छोड़ेंगे।

उन्हें इन दोनों में से एक सीट त्यागनी होगी। वह राष्ट्रीय राजनीतिक को आगे बढ़ाने का काम करेंगे या प्रदेश को मजबूत करेंगे इसे लेकर वह आज होने की वाली सपा की संसदीय बोर्ड बैठक में निर्णय ले सकते हैं। इसके बाद आगे की रणनीति बनेगी।

इस बैठक में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के भतीजे पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव और चाचा राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव की जिम्मेदारी तय की जाएगी।

वहीं, सपा (Samajwadi Party) नेताओं का जोश हाई है। सपा कार्यालय के बाहर अखिलेश यादव को बधाई देते हुए पोस्टर लगाए गए हैं। पार्टी कार्यालय के बाहर लगे एक पोस्टर में कहा गया है कि ‘सबके श्री अखिलेश, अयोध्या के अवधेश’।

सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या, मचा कोहराम

बता दें कि समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) ने सभी को चौंकाते हुए अयोध्या लोकसभा सीट पर जीत हासिल की है। सपा प्रत्याशी अवधेश प्रसाद ने इस सीट पर जीत दर्ज की।

Exit mobile version