एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बेहद ही दुखद खबर सामने आई है। दिग्गज एक्टर समीर खाखर (Sameer Khakhar) का निधन हो गया है। 71 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कहा। टीवी शो नुक्कड़ के किरदार खोपड़ी से उन्हें पहचान मिली थी। वे कई टीवी शोज और फिल्मों में दिखे थे।
दिग्गज एक्टर (Sameer Khakhar) को सांस की और दूसरे मेडिकल इश्यूज थे। बीते दिन उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने लगी। जिसके बाद समीर खाखर को मुंबई के बोरीवली स्थित एमएम हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया। अस्पताल में एक्टर ने आखिरी सांस ली। सोशल मीडिया पर समीर खाखर के निधन की खबर सुनकर फैंस दुखी हो गए हैं। फैंस और सेलेब्स ने समीर खाखर की मौत पर शोक जताया है। हर कोई नम आंखों से एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहा है।
4 दशकों तक किया था काम
समीर खाखर (Sameer Khakhar) ने 4 दशकों तक इंडस्ट्री में काम किया। बीच में वे एक्टिंग करियर से ब्रेक लेकर यूएस में सेटल हो गए थे। फिर कुछ समय बाद एक्टर ने वापसी करते हुए दो गुजराती प्ले में काम किया था। वे सलमान खान की फिल्म जय हो में भी नजर आए थे। ये उनकी आखिरी मूवी थी। फिल्मों और टीवी पर वे बराबर सक्रिय थे। आखिरी बार समीर खाखर को टीवी शो संजीवनी में देखा गया था। इस शो में सुरभि चंदना और नमित खन्ना लीड रोल में थे।
समीर खाखर ने नुक्कड़ के अलावा सर्कस, मनोरंजन, श्रीमान श्रीमति, अदालत में काम किया था। वे हंसी तो फंसी, पटेल की पंजाबी शादी, पुष्पक, दिलवाले, राजा बाबू, परिंदा और शहंशाह जैसी मूवीज में दिखे। हिंदी शोज और फिल्मों के अलावा गुजराती थियटर में उनका अहम योगदान था।
स्क्रीन पर जब भी समीर खाखर आते थे, उनकी दमदार एक्टिंग देख फैंस दीवाने हो जाते थे। उनकी एक्टिंग का पर्सोना मैच करना हर किसी के लिए आसान नहीं होता था। इसी दमदार एक्टिंग के चलते वे फैंस का दिल सालों से जीतते आए थे। किसी भी रोल में समीर फिट हो जाते थे।
वरिष्ठ पत्रकार वेद प्रताप वैदिक का निधन, 78 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
समीर खाखर चाहे अब हमारे बीच नहीं रहे, पर अपने आइकॉनिक किरदारों की वजह से हमेशा फैंस के फेवरेट बने रहेंगे। समीर कौशिक फैंस की यादों में हमेशा जिंदा रहेंगे।