Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सैमसंग ने लॉन्च किए Galaxy Book Go और Galaxy Book Go 5G

Samsung launches Galaxy Book Go and Galaxy Book Go 5G

Samsung launches Galaxy Book Go and Galaxy Book Go 5G

लैपटॉप मार्केट में अपनी जगह मजबूत करने के मकसद से Samsung दो शानदार लैपटॉप लेकर आया है। सैमसंग ने अपने Galaxy Book Go और Galaxy Book Go 5G लॉन्च कर दिया है। ये दोनों ‘always-on, always-connected’ लैपटॉप्स की श्रेणी में आते हैं, और इनका सीधा मुकाबला Chrome OS पर चलने वाले लैपटॉप्स से है। खास बात ये है कि दोनों में Qualcomm Snapdragon प्रॉसेसर लगे हुए हैं और दोनों ही Microsoft Windows 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं। दोनों में 180-डिग्री फोल्ड होने वाला हिंज है और इनका टारगेट यूजर बेस रिमोट वर्क या स्टडी करने वाला यंग ग्रुप है। सैमसंग के मुताबिक Galaxy Book Go और Galaxy Book Go 5G दोनों ने military-grade MIL-STD-810G टेस्ट को पास किया है। यानी ये दोनों लैपटॉप बहुत ही रफ-टफ हैं, और किसी तरह का झटका या दौड़-भाग झेल सकते हैं। दोनों Windows 10 OS पर चलेंगे और दोनों में ही Microsoft Your Phone app पहले से इंस्टॉल किया मिलेगा। इसकी मदद से आप आसानी से अपने फोन को लैपटॉप से सिंक कर सकते हैं। इसके अलावा इन में Samsung TV Plus सर्विस एम्बेड है।

Samsung Galaxy Book Go
इसमें 14-इंच की FHD TFT डिस्प्ले है जो 1920×1080 पिक्सल रेसोल्यूशन को सपोर्ट करता है।
यह चार कोर वाले Qualcomm Snapdragon 7c Gen 2 प्रॉसेसर से लैस है और साथ में Adreno GPU लगा हुआ है। यूजर्स को 4GB और 8GB LPDDR4x RAM के ऑप्शन के साथ 64GB और 128GB स्टोरेज के ऑप्शन मिलेंगे। इसमें Wi-Fi 802.11ac, Bluetooth v5.1, दो USB Type-C पोर्ट, एक USB 2.0 पोर्ट, microSD card सपोर्ट और एक 3.5mm हेडफोन जैक मिलेगा। इसमें 720p HD webcam और एक डिजिटल microphone भी मिलेगा। इनमें 42.3Wh बैटरी है जो 25W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। लैपटॉप बॉक्स में ही USB Type-C फास्ट चार्जर होगा। लैप्टॉप्स का वजन 1.38 किलो–ग्राम है और इसका Wi-Fi मॉडल 349 डॉलर यानी भारतीय मुद्रा में करीब 25,500 रुपये कीमत का है।

आसुस ने पेश किए अपने दो बेहतरीन गेमिंग लैपटॉप, जानिए  फीचर्स

Samsung Galaxy Book Go 5G
सैमसंग ने Galaxy Book Go 5G के स्पेक्स के बारे में नहीं बताया है और ना ही इसकी कीमत सामने आई है। कम्पनी का कहना है कि इसकी कीमत बाद में इसी साल अनाउन्स की जाएगी। माना जा रहा है कि यह लैपटॉप Qualcomm Snapdragon 8cx Gen 2 5G प्रॉसेसर से लैस होगा। वहीं इसके LTE वेरिएंट में नैनो SIM कार्ड स्लॉट भी मिलेगा। लेकिन अभी इस वैरिएंट को लॉन्च नहीं किया गया है।

 

Exit mobile version