Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Samsung का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन हो सकता है Galaxy A22

Samsung's cheapest 5G smartphone can be Galaxy A22

Samsung's cheapest 5G smartphone can be Galaxy A22

Samsung Galaxy A22 5G की लॉन्चिंग के लेकर कुछ दिनों से कई खबरें आ रही हैं। इस अपकमिंग स्मार्टफोन को कई सर्टिफिकेशन बेवसाइट्स पर देखा जा चुका है। इस कारण लॉन्चिंग से पहले ही इसके स्पेसिफिकेशंस की काफी जानकारी मिल गई है। फीचर्स के बाद Dealsntech के कारण इस लो कॉस्ट स्मार्टफोन सैमसंग गैलेक्सी A22 5G की कीमत भी जानकारी भी मिल गई है। यह कंपनी का सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन हो सकता है। सैमसंग इसे भारत में भी लॉन्च कर सकती है। भारतीय बाजार में Galaxy A22 5G की कीमत यूरोपियन बाजार से कम होगी है। अभी तक कंपनी ने इस फोन की लॉन्चिंग डेट को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

खबरों के अनुसार, Galaxy A22 5G में MediaTek का एंट्री लेवल Dimensity 700 5G चिपसेट मिल सकता है। बता दें कि 5G के अलावा सैमसंग इसका 4G वेरिएंट भी बाजार में उतार सकती है। इसमें 5G कनेक्टिविटी के बिना 5G वेरिएंट के समान चिपसेट मिलने की उम्मीद की जा रही है।

Whatsapp पर छुपाए अपने प्राइवेट मेसेजेस, अपनाए ये ट्रिक

Samsung Galaxy A22 5G के अन्य स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो इसमें 6.4 इंच का IPS LCD Panel मिल सकता है। इसका डिस्प्ले 60Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगा। इसमें 16W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5,000mAh की बैटरी के साथ साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा। कंपनी का यह 5G फोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आ सकता है, जिसमें 48MP का प्राइमरी सेंसर, 5MP का मैक्रो लेंस और 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल होगा। इससे अधिक फोन के फीचर्स और कीमत की जानकारी आगे आने वाले समय में कंपनी द्वारा दी जाने की उम्मीद है।

 

Exit mobile version