• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

संघ प्रमुख बोले- हिंदू के बिना भारत नहीं और भारत के बिना हिंदू नहीं

Writer D by Writer D
27/11/2021
in Main Slider, ख़ास खबर, मध्य प्रदेश, राजनीति, राष्ट्रीय
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

संघ प्रमुख मोहन भागवत ने कहा है कि हिंदू और भारत अलग नहीं हो सकते हैं। भारत को भारत रहना है तो भारत को हिंदू रहना ही पड़ेगा। हिंदू को हिंदू रहना है तो भारत को अखंड बनना ही पड़ेगा। ये बातें उन्होंने मध्य प्रदेश के ग्वालियर में आयोजित एक कार्यक्रम में कहीं।

उन्होंने कहा कि ये हिंदुस्तान है और यहां परंपरा से हिंदू लोग रहते आए हैं। जिस-जिस बात को हिंदू कहते हैं उन सारी बातों का विकास इस भूमि में हुआ है। भारत की सारी बातें भारत की भूमि से जुड़ी हैं, संयोग से नहीं।

संघ प्रमुख ने कहा कि हिंदू के बिना भारत नहीं और भारत के बिना​ हिंदू नहीं। भारत टूटा, पाकिस्तान हुआ क्योंकि हम इस भाव को भूल गए कि हम हिंदू हैं, वहां के मुसलमान भी भूल गए। खुद को हिंदू मानने वालों की पहले ताकत कम हुई फिर संख्या कम हुई इसलिए पाकिस्तान भारत नहीं रहा।

इससे पहले नोएडा में पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में मोहन भागवत ने कहा था कि विभाजन कोई राजनैतिक प्रश्न नहीं है, बल्कि यह अस्तित्व का प्रश्न है। भारत के विभाजन का प्रस्ताव स्वीकार ही इसलिए किया गया, ताकि खून की नदियां ना बहें, लेकिन उसके उलट तब से अब तक कहीं ज्यादा खून बह चुका है।

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण उत्सव पूर्ण माहौल में होगा, पूरे शहर में होगी सजावट : योगी

सरसंघचालक भागवत ने कहा था कि भारत का विभाजन उस समय की परिस्थिति से ज्यादा इस्लाम और ब्रिटिश आक्रमण का परिणाम था। हालांकि गुरुनानक जी ने इस्लामी आक्रमण को लेकर हमें पहले ही चेताया था। उन्होंने कहा कि भारत का विभाजन कोई उपाय नहीं है, इससे कोई भी सुखी नहीं है। अगर विभाजन को समझना है, तो हमें उस समय से समझना होगा।

Tags: madhya pradesh newsmohan bahgwatMohan Bhagwatmp newsNational news
Previous Post

काशी विश्वनाथ कॉरिडोर का लोकार्पण उत्सव पूर्ण माहौल में होगा, पूरे शहर में होगी सजावट : योगी

Next Post

आबादी के हिसाब से मिलेगी भागीदारी, सबको मिलेगा सम्मान : अखिलेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Khadi Mahotsav
Main Slider

खादी महोत्सव का शुभारम्भ , 21 से 30 नवम्बर तक केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय परिसर में चलेगी प्रदर्शनी

20/11/2025
AK Sharma
उत्तर प्रदेश

समयबद्धता और पारदर्शिता के साथ विकास कार्यों को करें पूर्ण: एके शर्मा

20/11/2025
Draupadi Murmu
राजनीति

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु जनजातीय गौरव दिवस 2025 समारोह में हुईं शामिल

20/11/2025
Kalash Yatra
Main Slider

कलश यात्रा के साथ ध्वजारोहण समारोह का शंखनाद

20/11/2025
Solar Energy
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार की सौर क्रांति, गांव-गांव पहुंची रोशनी, बदल गई ऊर्जा की तस्वीर

20/11/2025
Next Post

आबादी के हिसाब से मिलेगी भागीदारी, सबको मिलेगा सम्मान : अखिलेश

यह भी पढ़ें

loan monetorium

बिजनेस शुरू करने के लिए अब महिलाओं को मिलेगा बिना गारंटी 10 लाख तक का लोन

21/11/2020
Durga Puja

बांग्लादेश: दुर्गा पूजा मंडप में पेट्रोल बम से हमला, तीन गिरफ्तार

12/10/2024
samsung

सस्ता हुआ Samsung का प्रीमियम स्मार्टफोन, मिलेगी 8GB RAM और 25W की फास्ट चार्जिंग

14/02/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version