Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

UAE का गोल्डन वीजा लेने वाले पहले एक्टर बने संजय दत्त

Sanjay Dutt became the first actor to take UAE's Golden Visa

Sanjay Dutt became the first actor to take UAE's Golden Visa

बॉलीवुड में बाबा के नाम से मशहूर एक्टर ‘संजय दत्त’ के लिए कल बेहद खुशी का दिन था। क्योंकि उनको संयुक्त अरब अमीरात (UAE) ने गोल्डन वीजा दिया है। बुधवार को संजय दत्त ने इसकी जानकारी सोशल मीडिया पर दी है। इसके साथ ही उन्हों गोल्‍डन वीजा देने के लिए यूएई के अधिकारियों का आभार व्यक्त किया है। जानकारी के मुताबिक, संजय बॉलीवुड में गोल्‍डन वीजा पाने वाले पहले शख्‍स हैं।

अभिनेत्री किरण खेर की हुई बोन सर्जरी, तीन घंटे तक चली सर्जरी

उन्होंने वीजा लेते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें से एक तस्‍वीर में वह अपना पासपोर्ट दिखा रहे हैं। जबकि दूसरी फोटो में वह मेजर जनरल मोहम्मद अल मारी के साथ नजर आ रहे  हैं। बता दे मोहम्‍मद अल मारी दुबई में जनरल डायरेक्ट्रेट ऑफ रेजीडेंसी एंड फॉरेन अफेयर्स के डायरेक्टर जनरल हैं।

 

Exit mobile version