Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘खलनायक’ ने 65 की उम्र में रचाई चौथी शादी, इस एक्ट्रेस संग किए सात फेरे

Sanjay Dutt

Sanjay Dutt

बॉलीवुड के ‘खलनायक’ संजय दत्त (Sanjay Dutt) शुरुआत से ही अपनी पर्सनल लाइफ को अक्सर सुर्खियों में रहते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें संजय दत्त भगवा धोती और कुर्ता पहनकर फेरे लेते नजर आ रहे हैं। नवरात्रि के खास मौके पर वो फेरे लेते दिखाई दे रहे हैं। दरअसल वो चौथी बार पत्नी मान्यता के साथ ही शादी करते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो ने संजय दत्त के फैन्स को काफी हैरान कर दिया है।

संजय दत्त (Sanjay Dutt ) ने साल 2008 में मान्यता दत्त के साथ तीसरी शादी की थी। हालांकि, इसके पहले वो 2 बार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। संजू बाबा ने सबसे पहले ऋचा शर्मा से ब्याह रचाया था, पर साल 1996 में उनका ब्रेन ट्यूमर से निधन हो गया था। इसके 2 साल बाद ही यानी 1998 में संजय दत्त ने मॉडल रिया पिल्लई को अपना हमसफर चुना। उनका यह रिश्ता काफी लंबा नहीं चल पाया और साल 2005 में उन्होंने तलाक ले लिया था।

संजय दत्त (Sanjay Dutt ) ने की चौथी शादी?

संजय दत्त (Sanjay Dutt ) और मान्यता दत्त साल 2008 में शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों के दो जुड़वां बच्चे भी हैं। अक्सर अवॉर्ड फंक्शन या बॉलीवुड पार्टियों में साथ नजर आ जाते हैं। पर अब एक बार फिर वो मान्यता के साथ साथ फेरे लेते दिखाई दे रहे हैं। जहां संजय दत्त ने भगवा रंग का धोती-कुर्ता पहना हुआ था, वहीं माथे पर तिलक लगाए दिखे। उनके पीछे चल रही मान्यता ने सिंपल सूट पहना है। साथ ही नो मेकअप लुक और माथे पर तिलक लगाया हुआ है। अग्नि को साक्षी मानते हुए फेरे लेते कपल को देखकर फैन्स ने सवाल किया- आखिर क्यों चौथी बार शादी कर रहे हो?

रिपोर्ट्स के मुताबिक, संजय दत्त (Sanjay Dutt ) के घर में रेनोवेशन वर्क कंप्लीट होने के बाद पूजा रखी गई थी। ऐसे में पत्नी मान्यता के साथ ही उन्होंने चौथी बार भी शादी कर ली। खैर संजय दत्त के तीन बच्चे हैं। उनकी पहली शादी से एक बेटी हैं त्रिशाला। इसके अलावा दूसरी पत्नी से काफी जल्दी अलग हो गए थे। रिया ने टेनिस प्लेयर लिएंडर पेस संग शादी की थी, जो 10 सालों तक ही चल पाई थी। मान्यता से संजय दत्त ने तीसरी शादी की थी, वो उनसे 19 साल छोटी हैं।

Exit mobile version