• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

7 दारोगाओं का हाथ-पैर तुड़वाकर पहुंचा हूं…, भरे मंच से योगी के मंत्री ने पुलिस को हड़काया

Writer D by Writer D
19/03/2025
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, राजनीति, सुल्तानपुर
0
Sanjay Nishad

Sanjay Nishad

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सुल्तानपुर। यूपी सरकार के मंत्री और निषाद पार्टी के मुखिया संजय निषाद (Sanjay Nishad) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह मंच से विवादित बयान देते नजर आ रहे हैं। संजय निषाद पुलिसवालों की ओर इशारा करते हुए कहते हैं कि मैं यहां ऐसे नहीं पहुंचा हूं, सात दारोगा का हाथ-पैर तुड़वाकर और उनको गड्ढे में फेंकवाकर यहां तक पहुंचा हूं।

दरअसल, सुल्तानपुर पहुंचे मंत्री संजय निषाद (Sanjay Nishad) ने आरोप लगाया कि उनके समुदाय के कई लोगों को फर्जी केस में फंसाया गया है। उन्होंने पुलिसवालों से कहा कि हमारे लड़कों के ऊपर से सारे फर्जी केस हटाओ, नहीं तो आंदोलन होगा, दारोगा सस्पेंड हो जाएगा, सीएम तक से शिकायत करूंगा। मैं ऐसे ही यहां तक नहीं पहुंचा हूं, कई दारोगाओं का हाथ-पैर तुड़वाकर पहुंचा हूं। अब उनके इसी बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

मंत्री (Sanjay Nishad) ने आगे कहा कि जरूरत हुआ तो दारोगा के खिलाफ और कड़ी कार्रवाई करेंगे। दरअसल, मंत्री संजय निषाद 18 मार्च को अपनी निषाद पार्टी की जनाधिकार यात्रा को लेकर सुल्तानपुर पहुंचे थे। जहां उन्होंने प्रतापगढ़-सुल्तानपुर सीमा पर स्थित चांदा इलाके के मदारडीह गांव में एक जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान ही उन्होंने पुलिस को लेकर विवादित बयान दिया था।

होली के दिन हुआ विवाद

दरअसल, होली के दिन 14 मार्च को जिले के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में होली खेलने के दौरान एक दलित और निषाद परिवार में विवाद हो गया था। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया था कि मारपीट तक हुई, जिसमें एक 65 वर्षीय दलित महिला सुनरा देवी को चौट आई और उनकी मौत हो गई थी। पुलिस ने मृतक महिला के परिजनों के कहने पर शाहपुर ग्राम प्रधान कृष्णा कुमार निषाद समेत 5 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया, उनमें से ग्राम प्रधान समेत 4 को गिरफ्तार कर जेल भी भेज दिया गया था।

सर्वाधिक टैक्स देने वाले लोगों को करें सम्मानित, प्रदेश, जोन, मंडल व जनपद स्तर पर आयोजित हों कार्यक्रमः CM योगी

इस बात की जानकारी जब निषाद पार्टी के मुखिया और कैबिनेट मंत्री संजय निषाद (Sanjay Nishad) को हुई तो उन्होंने भरे मंच से पुलिस के सीओ और बाकी अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि निषाद समाज के लोगों को इस केस में फर्जी तरीके से फंसाया गया है वो निर्दोष हैं। इसलिए उन्हें छोड़ दिया जाए, नहीं तो उन पर एक्शन होगा।

Tags: sanjay nishadsultanpur news
Previous Post

सर्वाधिक टैक्स देने वाले लोगों को करें सम्मानित, प्रदेश, जोन, मंडल व जनपद स्तर पर आयोजित हों कार्यक्रमः CM योगी

Next Post

डॉलफिन्स ने समुद्र में सुनीता विलियम्स का किया स्वागत, देखें ये प्यारा वीडियो

Writer D

Writer D

Related Posts

राजनीति

पीएम सुरक्षा ड्यूटी में महिला शक्ति का दम, 550 महिला पुलिसकर्मी तैनात

14/04/2026
Samrat Choudhary
Main Slider

सम्राट चौधरी होंगे बिहार के 24वें मुख्यमंत्री, नीतीश के बेटे निशांत कुमार बनेंगे डिप्टी CM

14/04/2026
PM Modi-Kharge
Main Slider

अंबेडकर जयंती पर दिखा सियासत का सौहार्द, मोदी-खरगे के बीच मुस्कुराहट भरा पल

14/04/2026
Nitish Kumar
Main Slider

इस्तीफे से पहले नीतीश कुमार भावुक, नई सरकार को दी शुभकामनाएं

14/04/2026
CM Dhami
राजनीति

अंबेडकर के विचार समाज निर्माण की नींव: मुख्यमंत्री धामी

14/04/2026
Next Post
Sunita Williams

डॉलफिन्स ने समुद्र में सुनीता विलियम्स का किया स्वागत, देखें ये प्यारा वीडियो

यह भी पढ़ें

Sapna Chaudhary put on tremendous dance in a suit

सपना चौधरी ने सूट पहन लगाए जबदस्त ठुमके, वीडियो हुआ वायरल

26/05/2021

सीएम योगी से श्रीलंका के उच्चायुक्त ने की शिष्टाचार भेंट

28/10/2021
दिल्ली में प्रदूषण Pollution situation in Delhi

दिल्ली में प्रदूषण की स्थिति बहुत गंभीर, केजरीवाल सरकार दे ध्यान : प्रकाश जावडेकर

04/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version