Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

संजय राउत ने पूछा- सीएम योगी बताएं नोएडा फिल्म सिटी का क्या हुआ?

नोएडा फिल्म सिटी का क्या हुआ? what happened to Noida Film City?

नोएडा फिल्म सिटी का क्या हुआ?

मुंबई। यूपी में फिल्म सिटी के अपने ड्रीम प्रोजेक्ट को साकार करने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंचे हैं। उन्होंने नोएडा फिल्म सिटी को लेकर बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार से मुलाकात भी की है।

छोटी कक्षाओं में ऑनलाइन परीक्षा करवाएगा केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड

शिवसेना नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने पूछा कि क्या सीएम योगी अन्य राज्यों में बनी फिल्म सिटी को लेकर भी वहां के कलाकारों से बात करेंगे या फिर सिर्फ मुंबई में ही ऐसा करने वाले हैं?  संजय राउत ने कहा कि मुंबई की फिल्म सिटी को दूसरी जगह शिफ्ट करना आसान नहीं है। दक्षिण भारत में भी फिल्म उद्योग बड़ा है, पश्चिम बंगाल और पंजाब में भी फिल्म सिटी है। क्या योगी जी इन स्थानों पर भी जाएंगे और वहां के निर्देशकों व कलाकारों से बात करेंगे या क्या वह केवल मुंबई में ही ऐसा करने जा रहे हैं?

राउत ने मुख्यमंत्री योगी से सवाल करते हुए पूछा कि पहले सीएम योगी को यह बताना चाहिए कि नोएडा फिल्म सिटी का क्या हुआ? उन्होंने कहा कि मुंबई की फिल्म सिटी को कोई कहीं नहीं ले जा सकता है।

 

Exit mobile version