Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

‘भाजपा ने हारी हुई लड़ाई जीती’, भगवा पार्टी के कायल हुए संजय राउत

Sanjay Raut

Sanjay Raut

पुणे। हरियाणा विधानसभा चुनाव जीतकर भाजपा ने न सिर्फ सारे एग्जिट पोल्स को झूठा साबित कर दिया बल्कि अपने विरोधियों को भी चौंका दिया है। शिवसेना यूबीटी नेता संजय राउत (Sanjay Raut) भी भाजपा की हरियाणा में अप्रत्याशित जीत से हैरान हैं और खुद को भगवा पार्टी की तारीफ करने से भी नहीं रोक पाए।

संजय राउत (Sanjay Raut) ने भाजपा को सराहा

संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि ‘दोनों राज्यों (हरियाणा और जम्मू कश्मीर) की अपनी अहमियत है, लेकिन जम्मू कश्मीर भाजपा के लिए ज्यादा अहम था। वे उस जगह से हार गए, जहां उन्होंने अनुच्छेद 370 हटाया था। विपक्षी गठबंधन हरियाणा में नहीं जीत पाया क्योंकि कांग्रेस को लगा कि वह अपने दम पर जीत सकते हैं और उन्हें सत्ता में किसी सहयोगी की जरूरत नहीं है।

MPC के फैसलों के बाद झूमा शेयर बाजार; सेंसेक्स ने लगाई ऊंची छलांग

कांग्रेस नेता हुड्डा जी को लगा कि वे जीत जाएंगे। अगर उन्होंने समाजवादी पार्टी, आप या अन्य छोटी पार्टियों के साथ गठबंधन किया होता तो नतीजा कुछ और होता। भाजपा ने जिस तह से चुनाव लड़ा, वह काबिले तारीफ है। भाजपा ने हारी हुई लड़ाई जीती है।’

Exit mobile version