Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

संजय राउत बोले- कंगना ने जिस थाली में खाया, उसी में थूका, वह पीओके जाएं खर्चा हम देंगे

संजय राउत का प्रमोशन Sanjay Raut's promotion

संजय राउत का प्रमोशन

 

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत व शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत का मुंबई को लेकर दिया गया बयान तूल पकड़ता जा रहा है।

पहले कंगना रनौत ने ट्वीट कर कहा कि मैं देख रही हूं कई लोग मुझे मुंबई वापस न आने की धमकी दे रहे हैं। इसलिए मैंने तय किया है कि 9 सितंबर को मुंबई आऊंगी। मैं मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचकर टाइम पोस्ट करूंगी, किसी के बाप में हिम्मत है तो रोक ले।

लखीमपुर खीरी: तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या

कंगना के बयान पर एक निजी चैनल के सवाल पर संजय राउत ने कहा कि कंगना ने महाराष्ट्र व मुंबई पुलिस का अपमान किया है। वह अगर हिमाचल से सुरक्षा ला रही हैं। तो अब यह उनकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमने यह नहीं कहा कि उनके साथ हमारी व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है। लेकिन उन्हें इस तरह की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

जिस शहर ने शोहरत दी उसी का कर रहीं है कंगना अपमान

शिवसेना के राज्यसभा सांसद संजय राउत ने कहा कि जिस शहर में कंगना रह रही हैं, जिस शहर में आप रहते हैं। जहां कमाते हो। उस शहर और पुलिस के बारे में अनाप-शनाप बातें कर रही हैं। मुंबई पुलिस ने हमले में लोगों को बचाया। कसाब को पकड़ा, कोरोना के संकट काल में 50 से ज्यादा पुलिसवालों ने अपनी जान दी और उस मुंबई पुलिस के बारे में वह ऐसी बातें कर रही हैं।

कंगना पढ़ी लिखी महिला हैं, क्या मानसिकता है?

कंगना पढ़ी लिखी महिला हैं। उन्हें यह शोभा देता है। यह मेंटल केस है। जिस तरह से लोग बोल रहे हैं । झांसी की रानी का अपमान करते हैं। आपकी मानसिकता क्या है। धमकियां देना मेरा काम नहीं है। हवा तलवार चलाना। हवा में बंदूक चलाना हमारा काम नहीं है।

लखीमपुर खीरी: तीन साल की मासूम के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या

संजय राउत ने कहा कि पीओके जाएं, खर्चा हम देंगे

संजय राउत ने कहा कि जिस तरह की भाषा का वह प्रयोग कर रही हैं। हम लोग नहीं कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि वह जिस थाली में खा रही हैं, उसी में थूक रही हैं। कुछ राजनीतिक दल उनका समर्थन कर रहे हैं। अगर वह पीओके जाना चाहती हैं तो दो दिन के लिए चली जाएं। हम ही पैसा दे देंगे। एक बार देख लें पीओके क्या है? वहां कैसा है?

Exit mobile version