Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

केजरीवाल के साथ नहीं होने दी पत्नी सुनीता की फेस टू फेस मुलाकात, संजय सिंह का दावा

Sanjay Singh

Sanjay Singh

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) ने तिहाड़ जेल प्रशासन पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  के साथ अमानवीय व्यवहार करने का आरोप लगाया है। उन्होंने शनिवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा कि सुनीता केजरीवाल (Sunita Kejriwal) को तिहाड़ जेल में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  के साथ आमने-सामने की मुलाकात नहीं करने दी गई। जले अधिकारियों ने उन्हें खिड़की के जरिए केजरीवाल से मिलने की इजाजत दी।

संजय सिंह ने दावा किया कि तिहाड़ जेल में आमने-सामने मुलाकात करना आम बात है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल के साथ अमानवीय व्यवहार हो रहा है। यहां तक ​​कि खूंखार अपराधियों को भी अपने परिजनों से उनके बैरक में मुलाकात करने की इजाजत है। जबकि दिल्ली के तीन बार के सीएम को उनकी पत्नी और पीए से विंडो बॉक्स के जरिए मुलाकात कराई जा रही है।

AAP नेता ने आरोप लगाया कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Punjab CM Bhagwant Mann) और दिल्ली के एक सांसद की अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal)  के साथ मुलाकात तिहाड़ जेल प्रशासन ने आखिरी वक्त में रद्द कर दी। इसके पीछे सुरक्षा कारणों का हवाला दिया गया।

‘भाजपा ने किया शराब घोटाला, केजरीवाल के खिलाफ हुई साजिश’, संजय सिंह का बड़ा दावा

उन्होंने कहा कि हमें बताया गया है कि पंजाब के मुख्यमंत्री और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को विंडो बॉक्स (जेल की सलाखों के बीच बनी छोटी सी खिड़की) के जरिए मिलना होगा। आप दिल्ली के मुख्यमंत्री, पंजाब के मुख्यमंत्री का अपमान कर रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) को तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। दिल्ली के मुख्यमंत्री के साथ मेरी बैठक रद्द कर दी गई है। यह भारतीय कानून का मजाक बनाया जा रहा है।

Exit mobile version