Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

संजय सिंह अस्पताल से तिहाड़ जेल किए गए शिफ्ट, आज शाम तक हो सकती है रिहाई

sanjay singh

sanjay singh

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह (Sanjay Singh) की तिहाड़ जेल से रिहाई की प्रोसेस शुरू हो गई है। ट्रायल कोर्ट (राउज एवेन्यू कोर्ट) में जमातन की शर्तें तय कर दी गईं हैं। संजय सिंह (Sanjay Singh) की पत्नी ने 2 लाख रुपए का जमानत बॉन्ड भरा है। कोर्ट का आदेश तैयार हो गया है, इसे तिहाड़ जेल भेजा जाएगा। उसके बाद रिहाई होगी। इस पूरी प्रक्रिया में करीब दो घंटे का समय लग सकता है। इधर, संजय सिंह (Sanjay Singh) को आईएलबीएस अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। वे सीधे तिहाड़ जेल पहुंच गए हैं। यहां से वो बाहर आएंगे। वहीं, संजय सिंह (Sanjay Singh) के स्वागत के लिए आम आदमी पार्टी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ता जमा हैं।

संजय को तिहाड़ में जेल नंबर-5 के उनके बैरक में शिफ्ट किया गया है। अभी जेल प्रशासन को बेल ऑर्डर नहीं मिला है। संजय आज शाम तक रिहा हो सकते हैं। संजय के खिलाफ तीन राज्यों में दर्ज केस का स्टेस्टस भी तिहाड़ प्रशासन ने चेक किया। किसी में भी उनकी गिरफ्तारी का ऑर्डर नहीं है।

इससे पहले सुप्रीम कोर्ट से बेल ऑर्डर ट्रायल कोर्ट (राउज एवेन्यू कोर्ट) पहुंचा। वहां सुनवाई के बाद जमानत की शर्तें तय की गईं। कोर्ट ने कहा कि संजय सिंह (Sanjay Singh) सबूतों के साथ छेड़छाड़ नहीं करेंगे। वे दिल्ली-एनसीआर छोड़कर नहीं जाएंगे। अगर दिल्ली-एनसीआर छोड़कर जाना है तो इसकी जानकारी देनी होगी। उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करना होगा। संजय सिंह (Sanjay Singh) की लोकेशन पर नजर रखी जाएगी। जांच में सहयोग करना होगा। केस को लेकर कोई टिप्पणी या बयान नहीं दे सकते हैं।

AAP के राज्यसभा सांसद संजय सिंह को बड़ी राहत, SC से मिली जमानत

ट्रायल कोर्ट की तरफ से जमानत की शर्तें तय होने के बाद आदेश तैयार किया गया और तिहाड़ जेल भेजा जा रहा है। जेल विभाग का कहना है कि जमानत आदेश मिलने के बाद रिहाई प्रक्रिया आगे बढ़ाई जाएगी। करीब दो घंटे में आदेश तैयार हो जाएगा।

तिहाड़ जेल से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, जब बेल ऑर्डर तिहाड़ जेल पहुंचेगा, तभी रिलीज ऑर्डर की प्रोसेस शुरू की जाएगी। संजय पर पंजाब, गुजरात और उत्तर प्रदेश में केस दर्ज हैं। जेल प्रशासन ने इन केस की स्टेटस रिपोर्ट भी ली है और यह पता किया कि इन तीन राज्यों में दर्ज हुए केस में संजय को गिरफ्तार तो नहीं किया गया है। अगर गिरफ्तार किया गया है तो उसमें कोर्ट से जमानत मिली है या नहीं। हालांकि, क्लीयर हो गया है कि तीनों राज्यों में उनकी गिरफ्तारी का आदेश नहीं है। बेल ऑर्डर पहुंचने के बाद रिलीज ऑर्डर तैयार किया जाएगा।

संजय सिंह (Sanjay Singh) को क्या बीमारी?

संजय सिंह (Sanjay Singh) को कंपनसेटेड लिवर सिरोसिस नाम की बीमारी है। डॉक्टर्स की सलाह पर उन्हें 24 घंटे के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्हें अंतिम स्क्रीनिंग बायोप्सी के लिए ले जाया गया। उसके बाद छुट्टी दे दी गई।

Exit mobile version