Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

संजय सिंह का बड़ा आरोप- पूर्व कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की हुई हत्या

चेतन चौहान की हुई हत्या

चेतन चौहान की हुई हत्या

लखनऊ। आम आदमी पार्टी के नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने रविवार को योगी सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री चेतन चौहान की हत्या हुई है। संजय सिंह ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है। बता दें कि पिछले दिनों चेतन चौहान का कोरोना वायरस के चलते निधन हो गया था।

संजय सिंह ने ट्वीट किया कि बेहद दुःख की बात है कि योगी जी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की जनता को ‘नमूना’ कहा और जनता का अपमान किया है। योगी जी को जनता से माफी मांगनी चाहिए। आज पूरे उत्तर प्रदेश में कोरोना का कहर है।’ संजय सिंह ने आगे लिखा कि पीजीआई में सरकार के मंत्री स्व.चेतन चौहान की लापरवाहीपूर्ण हत्या हुई है। इस मामले में एफआईआर करूंगा।’

बता दें कि इससे पहले सपा के विधान परिषद सदस्य सुनील सिंह साजन ने चेतन चौहान के साथ लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान (एसजीपीजीआई) में इलाज के दौरान डॉक्टरों द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने का दावा किया था।

Exit mobile version