Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

संकेत भोसले ने सुगंधा मिश्रा को खास अंदाज में किया बर्थडे विश

Sanket Bhosle gave birthday wishes to Sugandha Mishra in a special way

Sanket Bhosle gave birthday wishes to Sugandha Mishra in a special way

छोटे पर्दे की मशहूर कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा(Sugandha Mishra) आज कल सुर्ख़ियों में हैं। दरअसल उन्होंने हाल ही में सात फेरे लिए थे। जिसके कारण वे सुर्ख़ियों में थी। सुगंधा आज अपना 33वां जन्मदिन मना रही हैं। बता दे शादी के बाद ये उनका पहला जन्मदिन है। जिसे उनके पति संकेत भोसले(Sanket Bhosale) जरुर स्पेशल बनाने की तैयारियों में लगे होंगे। इतना ही नहीं संकेत ने सोशल मीडिया पर अपनी पत्नी सुगंधा के लिए प्यारा सा पोस्ट शेयर किया है। जिसे देखकर सुगंधा बहुत खुश हो गई हैं।

दरअसल संकेत ने सुगंधा के साथ तस्वीरें शेयर की हैं। जिसमें वह पुशअप्स कर रहे हैं और सुंगधा उनकी पीठ पर बैठकर फनी एक्सप्रेशन दे रही हैं। संकेत ने तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- मेरी जिंदगी की डायरेक्टर को जन्मदिन की ढेर सारी बधाई… मेरी वाइफ। संकेत के इस पोस्ट पर सुगंधा ने कमेंट किया है।

रुपाली गांगुली’ को सता रही घर की याद, सोशल मीडिया पर दी जानकरी

अब तक इस पोस्ट को हजारों लोग लाइक कर चुके हैं। कई सेलेब्स ने इस पोस्ट पर कमेंट करके सुगंधा को जन्मदिन की बधाई दी है। हितेन तेजवानी ने कमेंट किया- हैप्पी बर्थडे सुगंधा। सदा खुश रहो। कॉमेडियन सुरेश मैनन ने कमेंट किया- डियर सुगंधा जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं। हमेशा खुश रहो।

 

Exit mobile version