Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

संत रविदास के संदेश युगों-युगों तक प्रेरित करने वाले: पीएम मोदी

पीएम मोदी PM Modi

पीएम मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को सूफी कवि और संत रविदास को उनकी जयंती के मौके पर ट्वीटकर श्रद्धांजलि दी है। संत रविदास की गिनती देश के महान संतों में होती है। वे बहुत ही सरल हृदय के थे और दुनिया का आडंबर छोड़कर हृदय की पवित्रता पर बल देते थे।

संत रविदास को श्रद्धांजलि देते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि संत रविदास जी ने सदियों पहले समानता, सद्भावना और करुणा पर जो संदेश दिए, वे देशवासियों को युगों-युगों तक प्रेरित करने वाले हैं। उनकी जयंती पर उन्हें मेरा सादर नमन।

महिला का अपहरण कर चलते ऑटो में 3 घंटे तक किया गैंगरेप, मचा हड़कंप

 

बता दें संत रविदास 15वीं से 16वीं शताब्दी के दौरान हुए भक्ति आंदोलन से संबंधित थे। उनके भजन गुरु ग्रंथ साहिब में शामिल हैं। उन्हें 21 वीं सदी के रविदासिया धर्म का संस्थापक माना जाता है। माघ पूर्णिमा पर रविदास जयंती मनाई जाती है, जो हिंदू कैलेंडर के अनुसार माघ महीने की पूर्णिमा है।

Exit mobile version