Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सपना चौधरी के नए गाने मचाई धूम, 5 दिन में 62 लाख से ज्यादा व्यूज

सपना चौधरी sapna chaudhary

सपना चौधरी

हरियाणवी गानों की क्वीन कही जाने वाली सपना चौधरी का नया गाना सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। इस गाने के बोल हैं ‘चटक-मटक’। इस गाने के वीडियो में सपना चौधरी हरियाणवी गेटअप में दिख रही हैं, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं।

यह गाना रिलीज के बाद महज 5 दिनों में 62 लाख से ज्यादा व्यूज बटोर चुका है। इस गाने में सपना के देसी अंदाज और ठुमके ने उनके फैंस का दिल जीत लिया है। वहीं रेणुका पंवार  की आवाज लोगों का कफी पसंद आ रही है। सपना का ये नया गाना यूट्यूब पर भी ट्रेंड कर रहा है।

नए साल में यूपी में 50 हजार पदों पर होंगी बंपर भर्तियां, तुरंत मिलेंगे नियुक्ति पत्र

मां बनने के बादज सपना चौधरी  का यह दूसरा नया हरियाणवी गाना  है। इससे पहले सपना का हरियाणवी गाना ‘नलका’  रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों का काफी प्यार मिला था।

वहीं, रेणुका पंवार का हरियाणवी गाना ’52 गज का दामन’ पहले से ही यू-ट्यूब पर छाया हुआ है। उनके इस गाने को प्रांजल दहिया पर फिल्माया गया है। बिग बॉस 11 में नजर आ चुकीं डांसर सपना चौधरी 4 अक्टूबर को मां बनी हैं। उन्होंने इसी साल जनवरी में अपने बॉयफ्रेंड वीर साहू से शादी की थी।

Exit mobile version