Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सतीश गौतम हो सकते है भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष

लखनऊ। उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी को नया अध्यक्ष बहुत जल्द मिलेगा। पार्टी के सूत्रों के अनुसार अलीगढ़ से भारतीय जनता पार्टी के सांसद सतीश कुमार गौतम (Satish Gautam) को भाजपा का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

सतीश कुमार गौतम भाजपा में पश्चिम के कद्दावर नेताओं में गिने जाते हैं। वह एक ब्राह्मण चेहरा है और कट्टर हिंदुत्ववादी चेहरे के तौर पर सतीश गौतम की पहचान है।

सतीश कुमार गौतम 2014 में पहली बार अलीगढ़ से भाजपा के सांसद बने थे। 2019 में सपा बसपा गठबंधन होने के बावजूद उन्होंने इस सीट पर शानदार जीत दर्ज करते हुए दोबारा सांसद बनने का गौरव प्राप्त किया।गौतम भाजपा का ब्राह्मण चेहरा हैं।

मॉरिशस के PM ने CM योगी से की मुलाकात, व्यापार-पर्यटन को लेकर हुआ मंथन

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में समय-समय पर होने वाले विवादों में वे हिंदुत्ववादी चेहरे के तौर पर विश्वविद्यालय प्रशासन के सामने खड़े नजर आते रहे ऐसे में उनकी स्वीकार्यता अलीगढ़ के बहुसंख्यक ओ के बीच बढ़ी है और भाजपा उनको 2024 लोकसभा चुनाव से पहले अपने हिंदुत्ववादी एजेंडे के तौर पर जनता के सामने पेश करने की इच्छा रख रही है।

Exit mobile version