Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

होली पर सतीश कौशिक ने की दोस्तों संग मस्ती, फिर दुनिया को कहा- अलविदा

Satish Kaushik

Satish Kaushik passed away

बॉलीवुड में विविध भूमिकाओं से अपनी छाप छोड़ने वाले और चेहरे पर हमेशा मुस्कान रखने वाले अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक (Satish Kaushik) का गुरुवार को निधन हो गया। उन्होंने 66 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। सतीश कौशिक की अचानक हुई मृत्यु ने बॉलीवुड को झकझोर कर रख दिया है। सतीश कौशिक के निधन से पूरे बॉलीवुड में मातम पसर गया है। सतीश कौशिक (Satish Kaushik)  के अब इस दुनिया में नहीं रहने की खबर पर बॉलीवुड कलाकारों को विश्वास नहीं हो रहा है। कई लोगों ने ट्वीट कर कहा है कि यह उनके लिए सबसे बड़ा सदमा है।

होली के दिन सतीश कौशिक (Satish Kaushik) ने जमकर होली खेली। मशहूर गीतकार जावेद अख्तर ने जुहू में एक होली पार्टी का आयोजन किया। सतीश कौशिक इस कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने अपने को-स्टार्स के साथ होली का लुत्फ भी उठाया। उन्हें जावेद अख्तर, ऋचा चड्ढा, अली फजल और महिमा चौधरी के साथ होली खेलते हुए भी देखा गया था।

इन तस्वीरों को उन्होंने ट्विटर पर भी शेयर किया। सतीश कौशिक (Satish Kaushik) इस फोटो में काफी खुश नजर आ रहे हैं। वे मस्ती करते नजर आ रहे हैं। वे कहीं बीमार नहीं लगते।

और आज सतीश कौशिक (Satish Kaushik) के निधन की खबर ने बॉलीवुड को झकझोर कर रख दिया है। बॉलीवुड एक्टर्स और उनके फैंस के लिए भी ये एक बड़ा झटका है।

Exit mobile version