Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सतीश महाना बने 23वें विधानसभा अध्यक्ष, सीएम योगी ने दी बधाई

लखनऊ। भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश महाना (Satish Mahana) को यूपी विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया है।  उत्तर प्रदेश में दूसरी बार सरकार बनने के बाद पहली बार सीएम योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा को संबोधित किया।

इस बीच उन्होंने सतीश महाना को प्रदेश का 23वां विधानसभा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। साथ ही, नवनिर्वाचित विधायकों को सदन की गरिमा बनाए रखने का संदेश दिया।

सतीश महाना होंगे विधानसभा अध्यक्ष, विपक्ष का भी मिला समर्थन

उन्होंने कहा, ‘हमारा देश हमेशा ही सकारात्मकता को अपनाता रहा है। नकारात्मक चीजों को, बातों को समाज हमेशा ही नकार देता है। इस अवसर पर मैं पक्ष और विपक्ष के सदस्यों का स्वागत करते हैं।’

Exit mobile version