Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

माइक फेंक कर सतीश महाना चले गए सदन से बाहर, जानें पूरा मामला

Satish Mahana

Satish Mahana

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा में सदन के दौरान एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना (Satish Mahana) अपने ही पार्टी के विधायकों पर भड़क गए। सतीश महाना ने गुस्से में आकर अपना माइक और हेडफोन फेंक कर सदन से बाहर चले गए। पूरे मामले का वीडियो अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। बाहर जाने से पहले उन्होने भाजपा विधायक केतकी सिंह को कहा क्या आप चलाएंगी सदन।

बता दे कि उत्तर प्रदेश विधानसभा में सदन के दौरान लोक सेवा आयोग से जुड़ी भर्तियों के मुद्दो को लेकर चर्चा चल रही थी। इस दौरान समाजवादी पार्टी की विधायक रागिनी सोनकर सवाल उठाया, जिस पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने उस सवाल का जवाब दिया। जवाब खत्म होने के बाद रागिनी फिर से कुछ पूछने लगीं, जिस पर भाजपा विधायकों ने टोका-टोकी और शोर मचाना शुरू कर दिया।

इस शोर-शराबे से नाराज होकर स्पीकर सतीश महाना (Satish Mahana) ने सीधे भाजपा विधायक केतकी सिंह का नाम लेकर कहा कि अब आप हाउस चलाओगी। क्या आप सब लोगों को हाउस चलाना है क्या। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष गुस्से में आकर हेडफोन और माइक फेंक दिया और कुर्सी से उठकर सदन से बाहर चले गए। बता दे कि सतीश महाना भाजपा के वरिष्ठ नेता है और कानपुर नगर के महराजपुर विधानसभा से भाजपा के विधायक भी है।

सतीश महाना (Satish Mahana) सदन में आमतौर पर सख्त अनुशासन बनाए रखते हैं, लेकिन इस बार अपनी ही पार्टी के विधायकों पर भड़क गए। इससे पहले भी सतीश महाना अपनी ही पार्टी के विधायको पर नाराज हो चुकी है। वहीं सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रहे हैं, जहां स्पष्ट दिख रहा है कि महाना गुस्से में नाम लेते हैं और फिर माइक फेंककर जाते हैं।

यह बजट सत्र के दौरान अनुशासन और सदन की कार्यवाही को लेकर तनाव का संकेत देता है। यह पूरी घटना सदन की गरिमा और अनुशासन पर सवाल उठा रही है, लेकिन फिलहाल कोई आधिकारिक कार्रवाई या बयान स्पीकर की तरफ से नहीं आया है।

Exit mobile version