• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सतीश मिश्र ने संतों को कराया भोजन, कृषि कानून वापसी को बताया चुनावी स्टंट

Writer D by Writer D
19/11/2021
in Main Slider, उत्तर प्रदेश, ख़ास खबर, मथुरा, राजनीति
0
14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

वृंदावन में ब्रज रज उत्सव के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ ने 500 संत-महंतों के साथ भोजन कर उनका सम्मान किया था। शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा पर बहुजन समाज पार्टी(बसपा) के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा भी वृंदावन पहुंचे और संतों को भोजन कराकर उनका सम्मान किया।

सतीश चंद्र मिश्रा पत्नी कल्पना के साथ पहुंचे थे। यहां संतों ने तिलक लगाकर उनका स्वागत किया। श्री मिश्रा ने 2022 में बसपा की जीत का दावा करते हुए कहा कि हमारी सरकार बनी तो ‘संत सुरक्षा आयोग’ का गठन होगा। कृषि कानूनों की वापसी को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए इसे चुनावी स्टंट करार दिया।

वृंदावन नगर के श्यामाश्याम धाम में शुक्रवार को कार्तिक पूर्णिमा पर संतों के सान्निध्य में पहुंचे बसपा महासचिव सतीशचंद्र मिश्र ने कहा इतने दिनों से कृषि कानूनों को वापस क्यों नहीं लिया गया था? इन कानूनों की वापसी के लिए कई किसानों ने अपनी जान गंवा दी। एक साल से अधिक समय से किसान कृषि कानूनों की वापसी के लिए संघर्ष कर रहे थे।

उन्होंने सरकार की मंशा पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि हो सकता केवल चुनाव के चार महीने के लिए ही ये तीनों कानून वापस लिए गए हों। उन्होंने कहा वे यहां राजनीति करने नहीं आए हैं। हम तो कार्तिक पूर्णिमा पर विप्रों, धर्माचार्यों और संतों का आशीर्वाद लेने और ठा. बांकेबिहारीजी का पूजन करने के लिए आए हैं। कहा जब 2007 में हम सत्ता में आए तो वृंदावन की हालत बदतर थी। परिक्रमा मार्ग की दुर्दशा, जल, सीवर की लाइनें नहीं थीं। हमने साढ़े तीन सौ करोड़ की समग्र विकास योजना दी और सभी व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों के लिए करवाईं।

कहा कि हमारी सरकार 2022 में आई तो संस्कृत विद्यालयों को मजबूत बनाने के साथ उनकी संख्या में इजाफा करने का काम होगा। सनातन धर्म को बचाने व मजबूत करने का काम करेंगे। संतों, धर्माचार्यों का आशीर्वाद मिला तो आयोग तो छोटी बात है, मंदिरों की सुरक्षा, देखरेख, पूजा-पाठ करने वाले वेदपाठियों, पुजारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी भी हम बखूबी उठाएंगे।

कहा, आज कुछ दल अकेले श्रीराम की बात करते हैं। जबकि हम कहते हैं राम को सीता से अलग क्यों कर दिया गया, उन्हें श्रीराम के साथ सीताजी को भी याद रखना चाहिए। इसके साथ ही मिश्र ने कार्यक्रम में मौजूद संतों, धर्माचार्यों का शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया और फिर संतों संग जमीन पर बैठकर भोजन किया। इस दौरान संत भी गदगद नजर आए।

Tags: mathura newssatish mishraup news
Previous Post

कृषि कानून वापस लेने के लिये मोदी का धन्यवाद, सरकार अब दे मुआवजा: भाकियू

Next Post

इस बार सर्दियों में बनाए ‘अमरूद का हलवा’, खाते ही बन जाएगा ये सबका फेवरेट डेजर्ट

Writer D

Writer D

Related Posts

Bioplastics
उत्तर प्रदेश

यूपी में गाय के गोबर से बनेगा कपड़ा और बायोप्लास्टिक

01/08/2025
सिद्धार्थनगर

राष्ट्रिय वैश्य महासंघ रुपन्देहीद्वारा भीम अस्पताल मे फल वितरण

01/08/2025
Rahul Gandhi
राजनीति

चुनाव आयोग करवाता है वोट चोरी, हमारे पास हैं सबूत : राहुल

01/08/2025
Lok Sabha
राजनीति

बिहार मतदाता सूची पर विपक्ष का लोकसभा में हंगामा, कार्यवाही दो बजे तक स्थगित

01/08/2025
DM Savin Bansal
Main Slider

पिता का आकस्मिक निधन; पढाई पर संकट; जिला प्रशासन ने थामा रिहान का हाथ

01/08/2025
Next Post
Guava Pudding

इस बार सर्दियों में बनाए 'अमरूद का हलवा', खाते ही बन जाएगा ये सबका फेवरेट डेजर्ट

यह भी पढ़ें

terrorist arrested

19 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ा हिजबुल मिजाहिदीन का पूर्व आतंकी

25/09/2021

NDPS कोर्ट ने आर्यन खान को 30 अक्टूबर तक भेजा न्यायिक हिरासत में

21/10/2021
Beautiful Face

ठंड में चेहरा हो जाता है काला, तो अपनाएं ये घरेलू नुस्खे

13/12/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version