Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

तेज गर्मी में सत्तू का शर्बत देगा ठंडक, ऐसे बनाएं

Sattu Sharbat

Sattu Sharbat

चिलचिलाती गर्मी और धूप में शरीर को भले ही कुलर और एसी से ठंडक मिल जाती है पर शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए सत्तू शरबत ही फायदा करता है। पेट को ठंडक पहुंचाने के अलावा सत्तू का शरबत (Sattu Sharbat) पीने से शरीर को कई फायदे होते है।

सत्तू में प्रोटीन, फाइबर, एंटी ऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसके अलावा कैल्शियम और मैग्नीशियम आयरन शरीर को हेल्दी रखने में मदद करता है। आज हम आपको सत्तू का शर्बत (Sattu Sharbat) बनाने का तरीका बताने जा रहे है। तो चलिए जानते है सत्तू का शरबत बनाने का तरीका।

सत्तू का शरबत (Sattu Sharbat) बनाने के लिए चाहिए यह चीजें

सत्तू-4 चम्मच
प्याज-1 (बारीक कटा हुआ)
भुना जीरा पाउडर-1 चम्मच
नींबू का रस-1 चम्मच
काला नमक-स्वादानुसार
पानी-जरूरत अनुसार
पुदीना की पत्ता-7 से 8
हरा धनिया- 1 चम्मच (बारीक कटा हुआ)

सत्तू का शरबत (Sattu Sharbat) बनाने का तरीका-

सत्तू का नमकीन शरबत (Sattu Sharbat) बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़े बर्तन में 2 कप पानी डालें।

इसके बाद इसमें सत्तू डालें।इसके बाद इसमें जीरा पाउडर, प्याज और धनिया डालें।

इसमें नींबू का रस मिक्स करें। इसके बाद इसमें पुदीने की पत्तियां और नमक मिक्स करें।

इसके बाद चाहें तो बर्फ के कुछ टुकड़े डाल दें। सभी को मिक्स कर दें।

आपका नमकीन सत्तू का शरबत (Sattu Sharbat)  तैयार हैइसे ठंडा सर्व करें।

Exit mobile version