• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

शनिवार को इन चीजों की ना करें खरीददारी, भारी पड़ेगा शनिदेव का प्रकोप

Writer D by Writer D
03/08/2024
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Shani Jayanti

Shani Dev

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

सप्ताह का दिन किसी ना किसी देवी-देवता को समर्पित होता हैं। आज शनिवार का दिन हैं जो कि शनिदेव ( Shanidev) के पूजन के लिए जाना जाता हैं। शनिदेव को न्याय का देवता भी कहते हैं जो व्यक्ति को उनके कर्मों के आधार पर फल प्रदान करता हैं। शनिवार के दिन शनि की कुदृष्टि ना पड़े इसके लिए जरूरी हैं कि जरूरी नियमों का ध्यान रखा जाए। अधिकतर लोग शनिवार के दिन ही खरीददारी करने जाते हैं। ऐसे में आपको जानना जरूरी हैं कि शनिवार के दिन कुछ चीजों की खरीददारी वर्जित हैं, जिन्‍हें खरीदने और घर में लाने से इनसे धन की हानि के साथ-साथ दुर्भाग्य का सामना भी करना पड़ सकता है। आज हम आपको ऐसी कुछ चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं जो शनिवार को भूल से भी नहीं खरीदनी चाहिए।

लोहे का सामान

शनिवार के दिन लोहे से बना कोई भी सामान खरीदने से बचना चाहिए। मान्यता है कि शनिवार को लोहा खरीदकर घर लाने से शनि से जुड़े कष्टों को झेलना पड़ता है। बल्कि आपको शनिवार के दिन लोहा खरीदने की बजाय दान करना चाहिए। ऐसा करने से आपके ऊपर साढ़ेसाती और ढैय्या की वजह से चल रहा शनिदेव ( Shanidev) का प्रकोप कम होता है।

कोयला

शनिवार के दिन कोयला खरीदना भी बहुत अशुभ होता है। कहते हैं कि इस दिन कोयला खरीदने से आपको शनि के दोष लगते हैं और आपकी तरक्‍की में भी बाधा आती है। इसलिए अगर आपको कोयला खरीदना भी है तो इसे शनिवार की बजाए किसी और दिन खरीदें।

सरसों का ​तेल

वैसे तो शनिदेव ( Shanidev) को सरसों का तेल पसंद है, लेकिन इसे शनिवार के दिन खरीदने की गलती नहीं करनी चाहिए। ऐसा करने से इंसान को शारीरिक कष्ट और बीमारियों का सामना करना पड़ता है। हालांकि शनिवार के दिन आप शनिदेव को सरसों का तेल अर्पित जरूर कर सकते हैं। इससे आपके ऊपर शनिदेव की कृपा बनी रहेगी। वहीं शनिवार को शनिदेव की समक्ष सरसों के तेल का दीपक प्रज्वलित करना भी बहुत शुभ होता है।

काला कपड़ा

शनिवार को न ही काला कपड़ा खरीदना चाहिए और न ही फेंकना चाहिए। इसके विपरीत शनिवार को काला कपड़ा पहनना शुभ माना जाता है। मान्‍यता है कि शनिवार को काले वस्त्र धारण करने से आप बुरी नजरों से बचे रहते हैं और शनिदेव भी आपसे प्रसन्‍न रहते हैं। शनिवार को काले वस्‍त्र दान भी कर सकते हैं। इसके लिए आप काले वस्‍त्र एक दिन पहले ही खरीदकर ले आएं।

मसूर की दाल

शनिवार के दिन मसूर की दाल खरीदने से भी बचना चाहिए। दरअसल मसूर की दाल का कनेक्शन सूर्य देव और मंगल ग्रह से माना जाता है। वहीं सूर्य देव और मंगल ग्रह, शनिदेव ( Shanidev) के शत्रु कहे जाते हैं। ऐसे में यदि आप मसूर की दाल को शनिवार के दिन घर लाते हैं तो आपको शनि का उग्र स्वरूप देखने को मिल सकता है। इसके चलते आपके जीवन में दुखों का पहाड़ भी टूट सकता है।

उड़द की दाल

शनिवार को उड़द की दाल को भूल से नहीं खरीदना चाहिए। कहते हैं कि शनिवार के दिन उड़द की दाल खरीदना नहीं बल्कि दान करना अच्‍छा माना जाता है। अगर आप भी शनिवार को उड़द की दाल दान करना चाहते हैं तो इसे एक दिन पहले ही यानी कि शुक्रवार को खरीदकर ला सकते हैं।

नमक

शनिवार के दिन नमक न खरीदें। कहा जाता है शनिवार को नमक खरीदने से यह घर पर कर्ज लाता है और आर्थिक स्थिति कमजोर हो जाती है। अगर आप कर्ज में नहीं डूबना चाहते तो शनिवार को नमक न ही खरीदें। नमक को आप शनिवार को छोड़कर किसी अन्य दिन खरीद सकते हैं लेकिन शनिवार के दिन खरीदने से कर्ज लगातार बढ़ता चला जाता है और घर में कई तरह की बीमारियों का वास हो जाता है।

चमड़े से बनी वस्तु

शनिवार के दिन चमड़े से बनी कोई भी वस्तु नहीं खरीदना चाहिए। जूते, बेल्ट, पर्स जैसी चीजों को शनिवार के दिन खरीदने से बचे। यदि आप चमड़े से बनी चीजें शनिवार को खरीदते हैं तो जिंदगी में एक के बाद एक कई दिक्कतें आना शुरू हो जाती है। आप जिस भी काम में हाथ डालते हैं वह पूर्ण नहीं होता है। उसमें ढेर सारी बाधाएं आ जाती है। व्यक्ति का सफल होना भी मुश्किल हो जाता है।

Tags: AstrologyAstrology tipsShani Dev chalisaShani dev puja
Previous Post

मुख्यमंत्री ने सचिव गृह और डीजीपी से आपदा की स्थिति और राहत कार्यों की ली जानकारी

Next Post

शिव-पार्वती को समर्पित हैं हरियाली तीज, जानें पूजन विधि

Writer D

Writer D

Related Posts

yogasan for glowing skin
फैशन/शैली

40 की उम्र में चेहरे पर पाए 25 जैसा ग्लो, डेली करें ये काम

16/05/2026
summer
Main Slider

गर्मी में स्किन को रखें फ्रेश और हेल्दी, जानें आसान स्किन केयर टिप्स

16/05/2026
Pineapple
फैशन/शैली

शरीर में इस कमी को पूरा करता है अनानास, जानिए और फायदे

16/05/2026
Hair Oil
Main Slider

सफेद बाल हो जाएंगे काला, इस्तेमाल करें ये हेयर ऑयल

16/05/2026
Krishi Sakhi
Main Slider

गो संरक्षण के साथ-साथ बड़ी संख्या में रोजगार का मास्टर प्लान तैयार

15/05/2026
Next Post
hariyali teej

शिव-पार्वती को समर्पित हैं हरियाली तीज, जानें पूजन विधि

यह भी पढ़ें

Ankita Bhandari Murder Case

3 दिन से लापता रिसेप्शनिस्ट का मर्डर, BJP नेता का बेटा गिरफ्तार

23/09/2022
Dashing

कम हाइट वाले लड़के भी लगेंगे स्मार्ट, फॉलो करें ये फैशन टिप्स

08/03/2024
नाव पलटी

फर्रुखाबाद : शव प्रवाह करते दौरान नाव पलटी, दो सगे भाई डूबे

30/10/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version