• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

सत्या नडेला ने Microsoft को लेकर जताई चिंता, इस बात का सता रहा डर

Writer D by Writer D
20/09/2025
in Tech/Gadgets
0
Satya Nadella

Satya Nadella

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्या नडेला (Satya Nadella) ने हाल ही में कंपनी के बदलते माहौल पर अपनी चिंता व्यक्त की और कहा कि वह AI के खतरे से परेशान हैं। उन्होंने माना कि माइक्रोसॉफ्ट का भविष्य खतरे में हो सकता है, खासकर अगर AI टेक्नोलॉजी में बदलाव के साथ कंपनी खुद को नहीं ढाल पाई तो। उन्होंने ये बात कंपनी की टाउन हॉल मीटिंग में कही। नडेला ने कंपनी के बदलते कल्चर और भविष्य को लेकर अपने व्यक्तिगत डर भी बताया।

द वर्ज की एक रिपोर्ट के अनुसार , नडेला (Satya Nadella) ने कहा, “हमारे द्वारा बनाए गए कुछ सबसे बड़े व्यवसाय शायद आगे चलकर उतने प्रासंगिक न रहें।” उन्होंने कहा, “हमारी इंडस्ट्री ऐसी कंपनियों के केस स्टडीज से भरी पड़ी है जो कभी बहुत अच्छी थीं, लेकिन अचानक गायब हो गईं।”

उन्होंने डिजिटल इक्विपमेंट कॉर्पोरेशन (DEC) का उदाहरण दिया, जो IBM और अन्य प्रतिस्पर्धियों से मुकाबला नहीं कर पाई और धीरे-धीरे अस्तित्व से गायब हो गई।

माइक्रोसॉफ्ट के बदलते कल्चर पर सवाल

माइक्रोसॉफ्ट सीईओ नडेला (Satya Nadella) की यह टिप्पणी ऐसे समय में आई है जब एक यूके-बेस्ड कर्मचारी ने कंपनी के बदलते माहौल पर सवाल उठाए हैं। कर्मचारी का कहना था कि कंपनी का वातावरण अब पहले जैसा नहीं रहा है, और अब इसे “colder, more rigid” और “less empathetic” महसूस किया जाता है। इसके जवाब में, नडेला ने स्वीकार किया कि कंपनी को अपनी संस्कृति में बदलाव लाने की आवश्यकता है और कहा कि उन्हें अपने कर्मचारियों के साथ विश्वास बहाली की दिशा में और अधिक काम करने की जरूरत है।

माइक्रोसॉफ्ट ने हाल के दिनों में अपनी नीतियों में कई बदलाव किए हैं, जो कर्मचारियों को ऑफिस लौटने के लिए प्रेरित करने के लिए हैं। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को कम से कम तीन दिन कार्यालय में आने का आदेश दिया है, और यह भी कहा कि जो लोग इस नए नियम का पालन नहीं करेंगे, उनका प्रमोशन प्रभावित हो सकता है। इसके साथ ही, माइक्रोसॉफ्ट ने परफॉर्मेंस में गिरावट को लेकर सैकड़ों कर्मचारियों को नौकरी से निकाला है। माइक्रोसॉफ्ट ने इस साल फरवरी में घोषणा की थी कि वह अपनी workforce का 3% हिस्सा घटाएगा, यानी लगभग 6,000 कर्मचारियों को निकाल दिया जाएगा। फरवरी 2026 से यह नई कार्यस्थल नीति लागू होनी है।

Tags: AIMirosoftsatya nadella
Previous Post

नियमित बिल भरने वाले उपभोक्ताओं को बिल्कुल भी ना हो परेशानी: ऊर्जा मंत्री

Next Post

डील पक्की! BJP-JDU के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, इस दिन होगा ऐलान

Writer D

Writer D

Related Posts

WhatsApp
Main Slider

WhatsApp का नया ‘जादू’: 15 मिनट में मैसेज गायब! अब चैट में नहीं बचेगा कोई भी ‘सबूत’

23/03/2026
Amazon
Tech/Gadgets

शुरू हो गई Amazon की बड़ी Electronics Sale, स्मार्टफोन, TV और लैपटॉप पर मिल रहे बंपर ऑफर

08/03/2026
Google CEO Sundar Pichai met PM Modi
Tech/Gadgets

गूगल CEO ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बोलें- भारत आकर अच्छा लगा

18/02/2026
Google Docs
Tech/Gadgets

रीड नहीं, अब सुनिए! Google Docs में आया ऑडियो समरी फीचर

14/02/2026
Apple
Tech/Gadgets

मुंबई वालों को दूसरा तोहफा! अब यहां खुलेगा Apple का नया स्टोर

13/02/2026
Next Post
BJP-JDU

डील पक्की! BJP-JDU के बीच सीट बंटवारे पर बनी बात, इस दिन होगा ऐलान

यह भी पढ़ें

यूपी विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष सुखदेव राजभर का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

18/10/2021

10वीं के बाद CA फाउंडेशन कोर्स में ले सकेंगे दाखिला

20/10/2020
Gang Rape

छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म, पांच गिरफ्तार

25/02/2024
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version