Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

G20 में शामिल होने के बाद भारत में ही रुकेंगे सऊदी क्राउन प्रिंस, राष्ट्रपति मुर्मू से करेंगे मुलाकात

Saudi Crown Prince

Saudi Crown Prince

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित G20 शिखर सम्मेलन का आगाज आज से होने वाला है। इसमें भाग लेने वाले विश्व स्तरीय नेताओं का आगमन भी हो चुका है। सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलाजीज अल साउद (Saudi Crown Prince) भी इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए भारत पहुंचे हैं। वह 09 और 10 सितंबर को G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद भी भारत में ही रुकेंगे। दरअसल, G20 शिखर सम्मेलन के बाद सऊदी के क्राउन प्रिंस 11 सितंबर से भारत का राजकीय दौरा करेंगे।

भारत का राजकीय दौरा करेंगे सऊदी क्राउन प्रिंस (Saudi Crown Prince) 

विदेश मंत्रालय से जारी एक नोटिस में इस बात की जानकारी दी गई है। नोटिस में बताया गया है कि सऊदी के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान (Saudi Crown Prince) नौ और 10 को G20 शिखर सम्मेलन में शामिल होने के बाद भारत का राजकीय दौरा करेंगे। इससे पहले साल 2019 में फरवरी में सऊदी के क्राउन प्रिंस ने भारत दौरा किया था और यह उनके लिए दूसरा भारतीय दौरा है। उनकी इस यात्रा में कई मंत्री और उच्च स्तरीय अधिकारी भी शामिल होंगे।

सऊदी के प्रिंस (Saudi Crown Prince) और प्रधानमंत्री 11 सितंबर को भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक में शामिल होंगे। दोनों नेता रणनीतिक साझेदारी परिषद की पहली नेताओं की बैठक की सह-अध्यक्षता भी करेंगे। इस बैठक में दोनों नेताओं के बीच राजनीतिक, सुरक्षा, सांस्कृतिक, सामाजिक, निवेश सहयोग और वित्तीय मुद्दों पर चर्चा होगी।

G-20 Summit का आगाज, पीएम मोदी बोले- यह समय सभी के साथ मिलकर चलने का है

भारत और सऊदी अरब के बीच बहुत ही गहरा संबंध है। दोनों देशों के बीच साल 2022-23 में व्यापार अपने उच्चतम स्तर 52.75 बिलियन में पहुंचा है। जहां भारत सऊदी अरब का दूसरा तो वहीं सऊदी अरब भारत के लिए चौथा सबसे बड़ा व्यापारिक पार्टनर के रूप में जाना जाता है। ऊर्जा के क्षेत्र में भी दोनों देशों के बीच मजबूत संबंध हैं। सऊदी अरब में लगभग 2.4 मिलियन भारतीय रहते हैं और सऊदी हर साल 175,000 भारतीयों के लिए हज यात्रा का आयोजन करता है।

Exit mobile version