• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

मैराथन हमें दृढ़ संकल्प, धैर्य और निरंतर आगे बढ़ते रहने का संदेश देती है: जिलाधिकारी

Writer D by Writer D
07/11/2025
in उत्तराखंड, राजनीति, राष्ट्रीय
0
Savin Bansal flagged off the Doon Marathon

Savin Bansal flagged off the Doon Marathon

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून : उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती समारोह के अवसर पर जिला प्रशासन देहरादून के तत्वाधान में आज दून मैराथन को जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने झंडी दिखाकर रवाना किया। 8 किमी मैराथन दौड़,पवेलियन ग्राउंड से कनक चौक- एस्ले हॉल- बहल चौक-दिलाराम चौक- ब्रह्मकमल चौक से एनआईवीएच व एनआईवीएच से वापस ब्रह्मकमल चौक , दिलाराम चौक , कनक चौक होते हुए पवेलियन ग्राउंड में समापन हुआ । मैराथन दौड़ में 700 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।

जिलाधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) ने कहा कि आज हम सब एक ऐतिहासिक अवसर के साक्षी हैं। उत्तराखण्ड राज्य के स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने के इस गौरवशाली क्षण पर यह दून मैराथन दौड़ केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि हमारे सामूहिक संकल्प, एकता और ऊर्जावान उत्तराखण्ड की प्रतीक है।

उन्होंने (Savin Bansal) कहा कि मैराथन हमें दृढ़ संकल्प, धैर्य और निरंतर आगे बढ़ते रहने का संदेश देती है। मैराथन में लक्ष्य तक पहुँचने के लिए निरंतर प्रयास जरूरी है, वैसे ही हमारे राज्य के विकास के लिए भी प्रत्येक नागरिक का सतत प्रयास आवश्यक है।

जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने कहा कि युवा हमारे प्रदेश की शक्ति हैं, हमारी आशा हैं। आपके कदमों की गति में हमारे राज्य का भविष्य निहित है। इस दौड़ के माध्यम से आप ‘स्वस्थ उत्तराखण्ड – सशक्त उत्तराखण्ड’ का संदेश पूरे समाज तक पहुँचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल जीतने के लिए नहीं, बल्कि “खेल भावना, स्वास्थ्य और एकता” के लिए है। सब मिलकर यह संकल्प लें कि हम अपने राज्य को स्वच्छ, स्वस्थ, समृद्ध और आदर्श राज्य बनाने में अपना पूर्ण योगदान देंगे।

मैराथन दौड़ महिला वर्ग में तनुश्री चौहान प्रथम स्थान, गौरी रावत द्वितीय स्थान तथा सुधा पटेल तृतीय स्थान पर रही। वहीं पुरुष वर्ग में नितिन भंडारी प्रथम स्थान, मुकेश द्वितीय स्थान तथा विपिन तृतीय स्थान पर रहे।

इस अवसर पर जिला पर्यटन विकास अधिकारी विजेंद्र पांडेय, जिला खेल अधिकारी रविंद्र सिंह, जिला युवा कल्याण अधिकारी प्रमोद पांडेय, सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं प्रतिभागी उपस्थित रहे।

Tags: Savin Bansal
Previous Post

भारत की आजादी का अमर मंत्र बन गया था वन्दे मातरम्ः सीएम योगी

Next Post

इन जगहों पर कुत्तों की No Entry, आवारा पशुओं पर भी सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

Writer D

Writer D

Related Posts

Main Slider

महाराज जी का जीवन आध्यात्मिक चेतना, समाजसेवा और लोककल्याण के प्रति समर्पण का प्रतीक: CM धामी

21/09/2026
CM Dhami
Main Slider

जन स्वास्थ्य से खिलवाड़ पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित

21/09/2026
उत्तराखंड

धामी ने मातृशक्ति के स्थानीय उत्पादों की सराहना की, ‘हाउस ऑफ हिमालया’ का किया जिक्र

21/09/2026
Bomb Threat
पंजाब

पंजाब में फिर बम धमकी, मानसा के बाद मोहाली कोर्ट भी निशाने पर

21/09/2026
छत्तीसगढ़

माँ का सम्मान हमारी संस्कृति और संस्कारों का आधार : विष्णु देव साय

21/09/2026
Next Post
Supreme Court - stray dogs

इन जगहों पर कुत्तों की No Entry, आवारा पशुओं पर भी सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश

यह भी पढ़ें

Water level of the Mandakini river recedes in Chitrakoot.

चित्रकूट में घटा मंदाकिनी का जलस्तर, 688 लोगों का रेस्क्यू, सीएम योगी के निर्देश पर राहत-बचाव अभियान जारी

04/09/2026
admit card

UP B.Ed एंट्रेंस एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड जारी, इस दिन होगी परीक्षा

25/06/2022
Property Disputes

नीलामी में खरीदी गई संपत्ति पर डबल टैक्स की व्यवस्था होगी खत्म

11/12/2020
Facebook Twitter Youtube

© 2017 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • छत्तीसगढ़
    • राजस्थान
    • हिमाचल प्रदेश
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2017 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version