• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

SIR का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाना: सविन बंसल

Writer D by Writer D
20/12/2025
in राजनीति, उत्तराखंड, राष्ट्रीय
0
Savin Bansal

Savin Bansal

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

देहरादून: जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बंसल (Savin Bansal) की अध्यक्षता में जनपद देहरादून में विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) कार्यक्रम के अंतर्गत विधानसभावार चल रही मैपिंग कार्यों की प्रगति की समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनपद की समस्त विधानसभाओं में चल रहे मैपिंग कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में तीव्र गति से पूर्ण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि 31 दिसंबर 2025 तक प्रत्येक विधानसभा में न्यूनतम 50 प्रतिशत से अधिक मैपिंग लक्ष्य अनिवार्य रूप से पूर्ण किया जाए, जिससे मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य समयबद्ध एवं त्रुटिरहित रूप से संपन्न हो सके।

जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण का उद्देश्य मतदाता सूची को अधिक सटीक, पारदर्शी एवं अद्यतन बनाना है। इसके लिए सभी विभागीय अधिकारियों, निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO/ARO) तथा फील्ड स्टाफ को आपसी समन्वय के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने निर्देश दिए कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा प्रगति की नियमित मॉनिटरिंग की जाएगी।

जिलाधिकारी (Savin Bansal) ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में मैपिंग कार्य की दैनिक समीक्षा सुनिश्चित करें तथा किसी भी समस्या या बाधा की जानकारी समय रहते जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराएं।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, उप जिलाधिकारी हरिगिरि, निदेशक ग्रामीण विकास अभिकरण विक्रम सिंह, जिला विकास अधिकारी सुनील कुमार, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी पी.सी. त्रिपाठी, जिला समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डयाल सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त जनपद के सभी सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ARO) ऑनलाइन माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।

Tags: Savin Bansal
Previous Post

एक्ट्रेस नोरा फतेही की कार का एक्सीडेंट, करना पड़ा CT स्कैन

Next Post

योगी सरकार की योजनाओं से बदली सुल्तानपुर के युवाओं की तकदीर

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Vishnudev
राजनीति

विष्णु देव साय ने ममता बनर्जी को लिखा पत्र, राष्ट्रपति के अपमान को लेकर जताई नाराजगी

11/03/2026
CM Dhami
Main Slider

लोक कलाकार दीवान कनवाल के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक

11/03/2026
CM Dhami presented the budget
Main Slider

बजट में हरिद्वार कुंभ और हरिद्वार-ऋषिकेश गंगा कॉरिडोर के लिए तीन हजार करोड़ का प्रावधान

11/03/2026
Supreme Court
Main Slider

सुप्रीम कोर्ट ने युवक काे दी इच्छा मृत्यु की इजाजत, 12 साल से था कोमा में

11/03/2026
106 Naxalites surrendered
Main Slider

106 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, 3.95 करोड़ रुपए के थे इनाम

11/03/2026
Next Post
CM Yuva

योगी सरकार की योजनाओं से बदली सुल्तानपुर के युवाओं की तकदीर

यह भी पढ़ें

CM Yogi

सीएम योगी से अभिनेता मनोज बाजपेई ने की शिष्टाचार भेंट

19/09/2023
Yashwant Sinha

Presidential Election: यशवंत सिन्हा आज भरेंगे नामांकन, शरद पवार-अखिलेश समेत ये नेता रहेंगे मौजूद

27/06/2022
Satyendra Jain

सत्येंद्र जैन को नहीं मिली राहत, मनी लांड्रिंग मामले में बढ़ी न्यायिक हिरासत

23/08/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version