Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

सावन पर बन रहे हैं दुर्लभ संयोग, 29 दिन में इन लोगों का चमकेगा भाग्य

Sawan

Sawan

सावन (Sawan)  का महीना भगवान शिव को अतिप्रिय है। शिव भक्तों को सावन का बेसब्री से इंतजार रहता है। हिंदू धर्म ग्रंथों के अनुसार, भगवान शिव सावन में भक्तों का कल्याण करने व उनकी मनोकामनाओं को पूरा करने के लिए पृथ्वी पर आते हैं। इस साल सावन सोमवार से शुरू हो रहा है। सावन का पहला दिन 22 जुलाई 2024 को है।

हिंदू पंचांग के अनुसार, सावन (Sawan) के पहले दिन प्रीति योग, आयुष्मान योग, सर्वार्थ सिद्धि योग, शुक्रादित्य, नवपंचम और शश योग का दुर्लभ संयोग बन रहा है। इस साल सावन में मंगल-बुध युति बनाएंगे। ज्योतिष में मंगल-बुध की युति बहुत ही शुभ मानी गई है। ऐसे में इस युति का कुछ राशियों पर शुभ प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा सावन (Sawan) के दूसरे सोमवार को गजकेसरी योग भी बनेगा। जानें सावन भर किन राशियों पर भगवान शिव रहेंगे मेहरबान-

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए सावन (Sawan)  का महीना बहुत ही शुभ रहने वाला है। पेशेवर मोर्चे पर आपकी परेशानी खत्म हो जाएंगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन की परेशानियां खत्म हो जाएंगी।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए भगवान शिव को अति महीना सावन (Sawan) मास शुभ रहने वाला है। नौकरी की तलाश कर रहे जातकों के लिए यह महीना बहुत लाभकारी रहने वाला है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को उन्नति मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों के लिए सावन (Sawan) महीना सौभाग्य लेकर आया है। इस अवधि में आपको आर्थिक संकट से मुक्ति मिलेगी। आप अच्छी कमाई करने में सफल रहेंगे। परिवार में खुशियां आएंगी। कारोबारियों के लिए यह समय शुभ रहने वाला है।

मकर राशि- मकर राशि वालों के लिए सावन (Sawan)  का महीना शुभ फल प्रदान करेगा। इस अवधि में आपको करियर में तरक्की व धन लाभ के प्रबल संकेत मिल रहे हैं। आमदनी के नए मार्ग खुलेंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे।

Exit mobile version