• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

Sawan: दिन में तीन बार रंग बदलता है ये शिवलिंग, महादेव पूरी करते हैं हर मुराद

Writer D by Writer D
13/07/2025
in Main Slider, धर्म, फैशन/शैली
0
Shivling

shivling

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

हरदोई। उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में रंग बदलने वाला शिवलिंग (Shivling) आस्था का केंद्र है। श्रावण मास में इस शिवलिंग की पूजा अर्चना करने वाले शिव भक्तों और कावड़ यात्रियों का ताता शिव मंदिर में लगा रहता है। आस्था और विश्वास के साथ इस स्वयंभू शिव मंदिर की पूजा अर्चना का दौर वैसे तो 12 महीने चलता है, लेकिन श्रावण के महीने में इस स्थल पर शिव भक्तों का हुजूम सा उमड़ आता है इस शिवलिंग (Shivling) के चमत्कार निराले हैं और खासकर पुलिस विभाग की आस्था मंदिर से ज्यादा ही जुड़ी हुई है। नेता अभिनेता और पर्यटक सभी यहां पर शिवलिंग के चमत्कार देखने के लिए आते हैं।

यह शिवलिंग लगातार आकार बदल रहा है दिन के तीन पहर में यह शिवलिंग (Shivling) तीन बार रंग बदलता है। मंदिर के पास स्थित शिव कुंड अपने विशेष चमत्कारों के लिए जाना जाता है। संकट हरण सकाहा का यह क्षेत्र भूत भभूत आवधड़ दानी निराकार साकार नीलकंठ के चमत्कारों के लिए जाना जाता है।

भोलेनाथ को कमल पुष्प चढ़ाकर संतान प्राप्ति की मांगते हैं मन्नत

हरदोई जिले के बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र में स्थित संकट हरण सकाहा के विशेष शिव मंदिर की चमत्कारिक महिमा निराली है। इस मंदिर के शिवलिंग का आकार दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। शिवलिंग दिन भर में 3 बार रंग बदलता है। संतान प्राप्ति के लिए लोग यहां भोलेनाथ को कमल पुष्प चढ़ाकर मन्नत मांगते दिखाई पड़ते हैं। मंदिर के पास में ही स्थित शिव कुंड और बीचों-बीच में पीपल का वृक्ष पर्यटन की दृष्टि से अति शोभायमान है। लोगों का यह भी मानना है कि शिव कुंड में स्नान करने से कुष्ठ रोग जैसी बीमारी ठीक हो जाती हैं।

कुंड गहरा होने की वजह से पुलिस की ड्यूटी कुंड पर लगातार लगी रहती है। निर्गुण निराकार साकार भोलेनाथ की शिवलिंग को श्रावण मास में कावड़ यात्री और शिव भक्त दुग्ध अभिषेक जलाभिषेक पुष्प, बेलपत्र, भांग-धतूरा, चंदन, शहद, दही आदि चढ़ाकर प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं।

जागृत है शिवलिंग (Shivling)

संकट हरण सकाहा मंदिर के पुजारी प्रशांत गोस्वामी ने बताया कि यह शिवलिंग जागृत है यह दिन में तीन बार रंग बदलता है। सुबह काला दोपहर में भूरा और शाम को नीला दिखाई देता है। इस शिवलिंग का आकार लगातार बढ़ रहा है। शिवलिंग पुत्र दाता के नाम से भी प्रसिद्ध है। प्राचीन कहानी के मुताबिक थाना अध्यक्ष बेटा गोकुल ने रिटायरमेंट के 2 साल पहले मन्नत मांगी थी कि उन्हें संतान प्राप्ति हो उनकी मन्नत पूरी होने के बाद उनके द्वारा इस शिवलिंग को खुदवा कर थाने में स्थापित कराने की कोशिश की गई थी।

मनचाहा पति पाने की है कामना, तो सावन में ऐसे करें शिवजी की आराधना

लेकिन 7 पहल तक खोदने के बाद पानी आता गया और शिवलिंग (Shivling) की गहराई बढ़ती चली गई। उसके बाद में थाना अध्यक्ष ने इसका जीर्णोद्धार कराया था। तभी से पुलिस विभाग भी इस मंदिर की सेवा करता है। पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने बताया कि सकाहा समेत जनपद के समस्त मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था इन दिनों बढ़ा दी गई है शिव भक्तों कावड़ यात्रियों को किसी भी प्रकार की समस्या ना हो उसके प्रयास किए जा रहे हैं।

Tags: sawanSawan 2025Sawan Vratshivling
Previous Post

चावल के फेस पैक दिलाएंगे ग्लोइंग स्किन

Next Post

स्किन की हर समस्य का समाधान हैं नीम

Writer D

Writer D

Related Posts

CM Yogi
Main Slider

अब बंगाल में भी बहार, क्योंकि बनने जा रही डबल इंजन सरकार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

22/04/2026
Main Slider

डबल इंजन से दौड़ा विकास, उत्तराखंड में 2 लाख करोड़ की परियोजनाएं

22/04/2026
Main Slider

शनि का ‘अग्निपरीक्षा’ काल शुरू, इन राशियों के लिए शुरू हुआ मुश्किल वक्त

22/04/2026
Main Slider

वैष्णो देवी मंदिर में महाधोखा, चढ़ावे की चांदी में मिलावट का खुलासा

22/04/2026
Main Slider

वैदिक मंत्रोंच्चार के साथ खुले बाबा केदारनाथ के कपाट, प्रधानमंत्री के नाम से की गई पहली पूजा

22/04/2026
Next Post
Neem

स्किन की हर समस्य का समाधान हैं नीम

यह भी पढ़ें

Kidnapping

बीस लाख के लिए अपहरण, तीन गिरफ्तार

10/12/2023
Anil Deshmukh

पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को बड़ी राहत, भ्रष्टाचार मामले में मिली जमानत

12/12/2022
UP Police SI Exam

पुलिस ने पकड़ा तीन लाख का गांजा, महिला सहित दो तस्कर फरार

15/05/2022
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version