Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

SBI क्लर्क प्रारंभिक परीक्षा की डेट घोषित, चेक करें शेड्यूल

SBI

SBI

SBI ने जूनियर एसोसिएट कम क्लर्क पदों पर भर्तियों के लिए प्रारंभिक परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। SBI की ओर से जारी आधिकारिक शेड्यूल के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन देश भर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर 20, 21 और 27 सितंबर 2025 को किया जाएगा। कुल 6589 पदों पर भर्तियों के लिए एग्जाम का आयोजन किया जाएगा।

प्रारंभिक पीरक्षा में सफल होने वाले अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा देंगे। वहीं मेन्स एग्जाम पास करने वाले कैंडिडेट स्थानीय भाषा परीक्षा देंगे। चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्तियां विभिन्न राज्यों में की जाएंगी। प्रारंभिक परीक्षा में अंग्रेजी भाषा, संख्यात्मक क्षमता और तर्कशक्ति से संबंधित सवाल पूछे जाएंगे। एग्जाम में कुल 100 नंबरों के 100 सवाल पूछे जाएंगे और समय 60 मिनट का होगा।

कब जारी होगा एडमिट कार्ड

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रारंभिक परीक्षा का हाॅल टिकट एग्जाम डेट से करीब 4 से 5 दिन पहले जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा, जिसे रजिस्टर्ड कैंडिडेट अपने एप्लीकेशन नंबर और जन्म तिथि के जरिए डाउनलोड कर सकेंगे। बिना प्रवेश पत्र के किसी भी अभ्यर्थी को एग्जाम हाॅल में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।

योग्यता

इस वैकेंसी का नोटिफिकेशन 5 अगस्त 2025 को जारी किया गया था। आवेदन की प्रक्रिया 6 अगस्त से शुरू होकर 26 अगस्त तक चली थी। इस भर्ती के लिए अधिकतम शैक्षणिक योग्यता ग्रेजुएशन की डिग्री मांगी गई थी। वहीं अभ्यर्थी की उम्र 20 वर्ष से 28 वर्ष के बीच निर्धारित की गई थी। अधिकतम उम्र की सीमा में ओबीसी कैटेगरी को 3 साल और एससी व एसटी को 5 वर्ष की छूट दी गई थी। वहीं दिव्यांग आवेदकों को अधिकतम उम्र सीमा में 10 वर्ष की छूट दी गई थी।

जनरल, ओबीसी और EWS श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 750 रुपए निर्धारित किया गया था। वहीं एससी व एसटी वर्ग के आवेदकों को एप्लीकेशन फीस जमा करने से छूट दी गई थी। प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन सीबीटी मोड में किया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट एसबीआई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।

Exit mobile version