• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

जारी हुआ SBI SO भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड, यहां से करें डाउनलोड

Writer D by Writer D
16/11/2024
in शिक्षा
0
JEE Main

JEE Main

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया यानी एसबीआई (SBI) ने स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती परीक्षा (SBI SO Recritment Exam) का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने एसबीआई स्पेशलिस्ट ऑफिसर भर्ती में असिस्टेंट मैनेजर पद के लिए आवेदन किया है, वो एसबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट bank.sbi/web/careers पर जाकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। इस पद के लिए ऑनलाइन परीक्षा का आयोजन 23 नवंबर 2024 को किया जाएगा। उम्मीदवार ध्यान दें, अगर वो परीक्षा देने जा रहे हैं तो सेंटर पर अपना एडमिट कार्ड ले जाना न भूलें, क्योंकि यह परीक्षा में शामिल होने के लिए एक अनिवार्य डॉक्यूमेंट है।

ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

– सबसे पहले तो SBI की आधिकारिक वेबसाइट bank.sbi/web/careers पर जाएं।
– फिर लेटेस्ट अनाउंसमेंट सेक्शन पर जाए।
– उसके बाद एग्जाम कॉल लेटर डाउनलोड करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
– लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें।
– इसके बाद एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा।
– SBI SO कॉल लेटर डाउनलोड करें और इसे भविष्य की जरूरत के लिए संभाल कर रख लें।

SBI SO कॉल लेटर ले जाना अनिवार्य

उम्मीदवार अपने एडमिट कार्ड पर दिए गए अपने रोल नंबर, एग्जाम डेट, रिपोर्टिंग टाइम और एग्जाम वेन्यू के डिटेल्स को ध्यान से चेक कर लें कि कहीं कोई मिस्टेक तो नहीं है। कॉल लेटर में बताए गए समय पर परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है, क्योंकि देरी से पहुंचने वाले उम्मीदवारों को एग्जाम हॉल में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

झांसी मेडिकल कॉलेज हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन से मिनटों में शिफ्ट किये गये बच्चे, सीएम लेते रहे पल-पल की जानकारी

उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड पर लेटेस्ट पासपोर्ट साइज फोटो चिपकानी होगी और परीक्षा केंद्र पर एक वैलिड फोटो आईडी प्रूफ (ओरिजिनल और फोटोकॉपी दोनों) लाना होगा। कॉल लेटर से जुड़ी फोटो सहित इन डॉक्यूमेंट्स को न दिखाने पर उम्मीदवारों को परीक्षा से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। परीक्षा के दिन उम्मीदवारों को निरीक्षक की मौजूदगी में कॉल लेटर और अटेंडेंस शीट दोनों पर साइन करने और अपने बाएं अंगूठे का निशान लगाने की जरूरत होगी।

परीक्षा हॉल में क्या ले जाएं, क्या नहीं

ध्यान रहे, परीक्षा हॉल के अंदर उम्मीदवारों को कैलकुलेटर, घड़ी, मोबाइल फोन, स्लाइड रूलर, नोटबुक और लिखित नोट्स ले जाना मना है। उम्मीदवार सिर्फ पेंसिल, बॉलपॉइंट पेन, इरेजर और नीली स्याही वाला स्टैम्प पैड ही परीक्षा में ले जा सकते हैं। अगर कोई उम्मीदवार इन नियमों का उल्लंघन करता पकड़ा जाता है तो उसे अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

Tags: SBI SO admit cardSBI SO examSbi So Recruitment
Previous Post

झांसी मेडिकल कॉलेज हादसा: रेस्क्यू ऑपरेशन से मिनटों में शिफ्ट किये गये बच्चे, सीएम लेते रहे पल-पल की जानकारी

Next Post

क्लैट 2025 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस वेबसाइट से करें डाउनलोड

Writer D

Writer D

Related Posts

Shaurya Srivastava
Main Slider

ICSE 10th Result: CMS के छात्र शौर्य ने लहराया परचम, हासिल किए 91% अंक

30/04/2026
ICSE, ISC Result
Main Slider

ICSE बोर्ड 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी, ऐसे देखें नतीजे

30/04/2026
RBI
Main Slider

RBI में निकली बंपर भर्ती, इतने लाख मिलेगी सैलरी; फौरन करें अप्लाई

29/04/2026
School Chalo Abhiyan
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार का बड़ा एक्शन: अब ‘एक भी बच्चा स्कूल से बाहर नहीं रहेगा’, 1 मई से चलेगा विशेष नामांकन अभियान

26/04/2026
Sarvodaya School
उत्तर प्रदेश

योगी सरकार में सर्वोदय विद्यालयों का कमाल, यूपी बोर्ड में शानदार प्रदर्शन

25/04/2026
Next Post
CLAT

क्लैट 2025 परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस वेबसाइट से करें डाउनलोड

यह भी पढ़ें

cm yogi

सिख जहां भी रहता है, अपने परिश्रम, पुरुषार्थ और सेवाकार्य के लिए जाना जाता है: योगी

17/01/2024
cm yogi

सीएम योगी ने पीएम मोदी से की मुलाकात, एमएलसी के लिए नामों पर हुई चर्चा

24/12/2022
Digvijay Singh

कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह कोरोना पॉजिटिव, खुद को किया क्वारंटाइन

16/04/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version