• About us
  • Privacy Policy
  • Disclaimer
  • Terms & Conditions
  • Child Safety Policy
  • Contact
24 Ghante Latest Hindi News
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म
No Result
View All Result

एन्नोर थर्मल पावर प्लांट में गिरी मचान, 9 मजदूरों की मौत

Writer D by Writer D
30/09/2025
in Main Slider, क्राइम, चेन्नई, राष्ट्रीय
0
Scaffolding collapses at Ennore Thermal Power Plant

Scaffolding collapses at Ennore Thermal Power Plant

14
SHARES
176
VIEWS
Share on FacebookShare on TwitterShare on Whatsapp

चेन्नई: तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में मंगलवार शाम को एक बड़ा हादसा हुआ। एन्नोर थर्मल पावर प्लांट (Thermal Power Plant) की नई साइट पर निर्माण कार्य के दौरान मचान गिर गई। इस दौरान साइट पर काम कर रहे कई मजदूर उसी में दब गए। हादसे की सूचना पर थर्मल पावर प्लांट में काम कर रहे लोग मौके पर पहुंचे और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया। इसी बीच लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस-प्रशासन को भी दी। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। हादसे में अब तक 9 मजदूरों की मौत हो चुकी है। वहीं कई गंभीर घायल हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर अफरातफरी का माहौल है।

बता दें कि एन्नोर थर्मल पावर प्लांट (Thermal Power Plant) चेन्नई में स्थित एक कोयला आधारित बिजली संयंत्र है, जिसे 1970 में स्थापित किया गया था। इसकी क्षमता 450 मेगावाट है। यह TANGEDCO के तहत राज्य का एक महत्वपूर्ण बिजली प्रदाता रहा है। वर्तमान में एन्नोर एसईजेड सुपरक्रिटिकल थर्मल पावर प्लांट जैसी विस्तार परियोजनाएं निर्माणाधीन हैं, जिनका लक्ष्य सितंबर 2026 तक शुरू होना है।

30 फीट से नीचे गिरे मजदूर

इसी थर्मल पावर प्लांट (Thermal Power Plant) में मंगलवार शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। पावर प्लांट की नई साइट निर्माण कार्य चल रहा था। मजदूर मचान पर चढ़कर काम कर रहे थे। तभी एकाएक मचान भरभराकर नीचे गिर पड़ी। करीब 30 फीट से मजदूर नीचे गिरे और तेज आवाज हुई। आवाज सुनकर साइट पर अलग-अलग जगहों पर काम कर रहे अन्य मजदूर भी पहुंच गए। मजदूरों ने आनन-फानन में खुस राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया और पावर प्लांट के अधिकारियों को सूचना दी।

सूचना मिलते ही मौके पर थर्मल पावर प्लांट (Thermal Power Plant) के अधिकारी पहुंच गए। उन्होंने जिला पुलिस-प्रशासन को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही पुलिस टीम के साथ प्रशासन के अधिकारी पहुंच गए। अवाडी पुलिस कमिश्नर ने बताया कि थर्मल पावर प्लांट में मचान गिरने का सही कारण अभी पता नहीं चल पाया है। मौके पर राहत-बचाव कार्य जारी है। हादसे की जांच की जा रही है।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, अभी तक 10 प्रवासी मजदूरों को निकाला गया है। इनमें से 9 की मौत हो चुकी है। वहीं एक की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद घायलों को स्टेनली अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने 9 को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल एक मजदूर का इलाज किया जा रहा है।

Tags: chennai newsthermal power plant
Previous Post

युवाओं के लिए सिर झुका भी सकता हूं, सिर कटा भी सकता हूं: सीएम धामी

Next Post

जेल में बंद सपा के पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमला, कैदी ने किया कैंची से वार

Writer D

Writer D

Related Posts

Satish Mahana
Main Slider

नाराजगी के बाद मुस्कुराते हुए लौटे विधानसभा अध्यक्ष, सपा विधायक ने सुनाई शायरी

13/02/2026
Mukhtar Ansari's shooter Shoaib Bobby killed
उत्तर प्रदेश

मुख्तार अंसारी के शूटर की बाराबंकी में हत्या, जेलर हत्याकांड में था आरोपी

13/02/2026
PM Modi inaugurated Seva Teerth
Main Slider

पीएम मोदी ने किया सेवा तीर्थ का उद्घाटन, अब एक ही छत के नीचे पूरी सरकार

13/02/2026
massive fire
Main Slider

बीजेपी नेता के घर धमाकों से हड़कंप, आग लगने के बाद मची अफरा-तफरी

13/02/2026
bulldozer
क्राइम

अवैध दुकान गिराने पहुंचा बुलडोजर, सदमे में दुकानदार की हार्ट अटैक से मौत

13/02/2026
Next Post
Gayatri Prajapati

जेल में बंद सपा के पूर्व मंत्री पर जानलेवा हमला, कैदी ने किया कैंची से वार

यह भी पढ़ें

CM Yogi

यूएसए से बड़े निवेश की जमीन तैयार, योगी बोले- बड़ी भूमिका के लिए यूपी तैयार

18/10/2022
MS Dhoni

जिस कंपनी में एमएस धोनी करते हैं काम, वहां ED ने की छापेमारी

01/02/2024
Sapna Chaudhary

पति की मोबाइल चैटिंग की आदत से परेशान हुईं सपना चौधरी, किया ये काम

02/08/2021
Facebook Twitter Youtube

© 2022 24घंटेऑनलाइन

  • होम
  • राष्ट्रीय
    • उत्तराखंड
    • उत्तर प्रदेश
    • छत्तीसगढ़
    • हरियाणा
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • अंतर्राष्ट्रीय
  • क्राइम
  • मनोरंजन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • धर्म

© 2022 24घंटेऑनलाइन

Go to mobile version