Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

जिला योजना समिति चुनाव की मतदाता सूची का कार्यक्रम जारी

Voter Lists

Voter Lists

जिला योजना समिति के सदस्यों के चुनाव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके तहत जिला पंचायत और नगर निकायों के निर्वाचित सदस्यों की मतदाता सूची (Voter Lists) तैयार की जा रही है।

जिला मजिस्ट्रेट एवं रिटर्निंग ऑफिसर स्वाति एस. भदौरिया ने मतदाता सूची तैयार करने का कार्यक्रम जारी कर दिया है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 सितंबर को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। प्रारूप सूची पर 10 सितंबर तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी।

प्राप्त दावों और आपत्तियों का 12 सितंबर को निस्तारण किया जाएगा। इसके बाद 15 सितंबर को अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन होगा।

दावा-आपत्ति दाखिल करने और उनके निस्तारण की प्रक्रिया पंचास्थानि चुनावालय, विकास भवन पौड़ी में संपन्न होगी। जिला योजना समिति के चुनाव को लेकर प्रशासन ने संबंधित निर्वाचित सदस्यों से निर्धारित समयसीमा में दावे-आपत्तियां प्रस्तुत करने की अपील की है।

Exit mobile version