Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

असम-मिजोरम सीमा विवाद के बीच स्कूल में बम धमाका, फिर बढ़ा तनाव

Explosion

Explosion

असम के सीमावर्ती हैलाकांडी जिले के एक स्कूल में शनिवार को बम धमाके के बाद तनातनी बढ़ने की खबर है। जिसके चलते असम-मिजोरम सीमा विवाद को लेकर फिर तनाव बढ़ गया है। धमाके में स्कूल की दीवार क्षतिग्रस्त हुई है, कोई जनहानि नहीं हुई।

हैलाकांडी के एसपी गौरव उपाध्याय के अनुसार स्कूल में विस्फोट की पुष्टि की है। मौके पर वरिष्ठ अधिकारी हालात का जायजा लेने पहुंच गए हैं। बम धमाके की ये घटना हैलाकांडी जिले के गुटगुटी में हुई। इस घटना के बाद दोनों राज्यों के बीच तनाव फिर बढ़ता दिखाई दे रहा है। धमाके के कारण इस पूर्व प्राथमिक स्कूल की एक दीवार क्षतिग्रस्त हो गई।

गनीमत रही कि इसकी चपेट में कोई नहीं आया। यह स्कूल असम और मिजोरम की सीमा पर स्थित है। फिलहाल कोरोना संकट के चलते यह बंद था और रात के वक्त धमाके के दौरान वहां कोई भी नहीं था।

इस जिले में 380 फीट की ऊंचाई पर शान से लहराएगा तिरंगा

गौरतलब है कि बीते दिनों दोनों राज्यों के बीच सीमा विवाद को लेकर हिंसक संघर्ष हो गया था। इसमें असम पुलिस के छह पुलिसकर्मी मारे गए थे। मिजोरम ने इसके बाद असम सीमा पर नाकेबंदी कर दी थी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने गत दिनों पीएम मोदी से दिल्ली में मुलाकात के दौरान भी सीमा विवाद को लेकर चर्चा की थी। नौ अगस्त से दोनों राज्यों के बीच वाहनों की आवाजाही फिर शुरू हुई है।

Exit mobile version