Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

स्कूल संचालक ने किया नौकरानी से दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

rape

rape

कानपुर। पनकी थाना क्षेत्र में एक स्कूल संचालक के खिलाफ दुष्कर्म (Rape) का मुकदमा रविवार को दर्ज किया गया है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि वह स्कूल संचालक के घर काम करती है। जब पहुंची तो मालकिन नहीं थी और घर अकेली मालिक ही था। उसने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और ढाई हजार रुपए देकर धमकी दिया कि वह किसी से शिकायत मत करना।

थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने बताया कि पनकी रतनपुर निवासी प्रहलाद बाजपेई चंद्रशेखर इंटर कॉलेज के संचालक हैं। इसी क्षेत्र की एक महिला उसके घर में नौकरानी है। महिला ने बताया कि रविवार को वह प्रहलाद के घर काम पर पहुंची तो मालकिन घर पर नहीं थीं। प्रहलाद ने कमरे में ले जाकर दरिंदगी की। इसके बाद ढाई हजार रुपए देकर मुंह बंद करने की धमकी दी। कहा कि अगर किसी को बताया तो ठीक नहीं होगा।

महिला की तहरीर पर आरोपित स्कूल संचालक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। हालांकि वारदात के बाद से स्कूल संचालक घर छोड़कर फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

दुष्कर्म (Rape)  का मुकदमा दर्ज होने के बाद से आरोपित स्कूल संचालक प्रहलाद बाजपेई फरार है। उसकी तलाश में पुलिस की एक टीम ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। एफआईआर दर्ज करने के बाद पीड़िता को डाॅक्टरी मुआयने के लिए भेजा गया है, जांच की जा रही है। अतिशीघ्र आरोपित को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version