स्कूल वैन का रेडिएटर फटने से दो बच्चे झुलसे, सीएम योगी ने लिया घटना का संज्ञान

मथुरा। वृंदावन चैतन्य बिहार के पास शुक्रवार सुबह स्कूल की वैन का रेडिएटर फटने (radiator burst) से दो बच्चे झुलसने की घटना का मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने संज्ञान लेते हुए आलाधिकारियों को समुचित उपचार कराने के निर्देश जारी होते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।

फिलहाल दोनों बच्चों को अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। पीड़ित बच्चों के अभिभावकों ने घटना के लिए स्कूल प्रबंधन को जिम्मेदार ठहराया है।

अचानक वैन का रेडिएटर फट (radiator burst) गया

कान्हा माखन पब्लिक स्कूल की वैन शुक्रवार की सुबह पत्थर पुरा क्षेत्र से बच्चों को लेकर जा रही थी। कोतवाली वृंदावन क्षेत्र स्थित चैतन्य बिहार के पास वैन का रेडिएटर (radiator burst) अचानक फट गया। रेडिएटर का गर्म पानी गिरने से छात्रा चित्रा और देव गोस्वामी झुलस गए। झुलसे बच्चों को आरके मिशन अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर बच्चों के परिजन भी पहुंच गए। देव के पिता गौरव गोस्वामी ने बताया कि स्कूल वैन खटारा है।

बस से स्कूल जा रहे बच्चे की दर्दनाक मौत, सीएम योगी ने मांगी रिपोर्ट

इसकी शिकायत छह महीने से स्कूल प्रबंधन से कर रहे थे, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया। जिसके चलते आज यह घटना हो गई। उन्होंने स्कूल प्रबंधन और वैन चालक पर कार्रवाई की मांग की है। घटना से पहले वैन में सवार बच्चों ने चालक को रेडिएटर से पानी निकलता देख बताया था, लेकिन चालक ने वैन नहीं रोकी।

जिससे चैतन्य विहार के पास पहुंचते ही रेडिएटर फट (radiator burst) गया। गनीमत यह रही कि दोनों बच्चे गंभीर रूप से नहीं झुलसे हैं। वहीं, घटना के बाद बच्चे सहमे हुए हैं। अभिभावकों में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ आक्रोश है।

बच्चों के झुलसने की घटना पर सीएम ने लिया संज्ञान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा के वृंदावन चैतन्य बिहार में एक स्कूल वैन में आग लगने से बच्चों के झुलसने की घटना का संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को हादसे में घायल हुए दोनों बच्चों का समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए है।

‘KVS’ में 9वीं कक्षा के छात्र से हुई रैगिंग, महिला ने लगाए आरोप

Exit mobile version