Site icon 24 GhanteOnline | News in Hindi | Latest हिंदी न्यूज़

Science And Space : आज सबसे करीब आने वाले बृहस्‍पति और शनि ग्रह

saturn jupiter earth

saturn jupiter earth

नई दिल्‍ली। Science And Space : बृहस्‍पति और शनि ग्रह सबसे करीब आने वाले हैं। अगली बार इस घटना को देखने के लिए हम शायद जीवित ही न बचें। आज इन दो ग्रहों के बीच 735 मिलियन किलोमीटर की दूरी होगी। वैज्ञानिक इस तरह की घटना को ग्रेट कंजेक्‍शन का नाम देते हैं। आज ब्रह्मांड में घटित होने वाली घटना को असमान में साफ देखा जा सकेगा। आपको को बता दें कि बृहस्‍पति और शनि ग्रह दोनों ही ब्रह्मांड के बेहद खास ग्रह हैं।

प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का हुआ नुकसान

Science And Space : हम सभी जानते हैं कि बृहस्पति जिसको इंग्लिश में Jupiter कहते हैं सूर्य से 5वां ग्रह है। ये ग्रह मुख्‍य रूप से हीलियम और हाइड्रोजन गैस से मिलकर बना है। आपको बता दें कि ब्रह्मांड में चांद ओर शुक्र के बाद सबसे चमकीला ग्रह यदि कोई है तो वो बृहस्‍पति ही है। बृहस्‍पति ग्रह अपने ऊपर पड़ी रंग बिरंगी पट्टियों के लिए भी जाना जाता है, जो इसपर मौजूद अलग-अलग वातावरण को दर्शाती हैं।

दुनिया में सबसे बड़ा है भारत का Vaccination Drive : Fitch

बृहस्‍पति ग्रह एक और चीज के लिए जाना जाता है और वो है इस पर मौजूद लाल धब्‍बा जिसको ग्रेट रेड स्‍पॉट भी कहा जा सकता है। 17वीं सदी में इसका पता बृहस्‍पति पर मौजूद एक विशाल चक्रवाती तूफान के तौर पर लगाया गया था। ये धरती पर आने वाले चक्रवाती तूफान से कहीं ज्‍यादा बड़ा है। बृहस्‍पति ग्रह के अब तक ज्ञात एक या दो नहीं बल्कि 79 चंद्रमा हैं। इनमें से चार बेहद बड़े हैं जिन्‍हें गेलीलियन चंद्रमा भी कहा जाता है। इन्‍हें सबसे पहले गैलीलियो ने खोजा था। इस ग्रह का सबसे बड़ा चंद्र गैनिमीड बुध ग्रह से भी बड़ा है।

Exit mobile version